फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Private clinics, labs and nursing homes will open in Himachal from 12 may

हिमाचल में इस दिन से खुलेंगे निजी क्लीनिक, लैब और नर्सिंग होम

Mon, 11 May 2020 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 May 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Private clinics, labs and nursing homes will open in Himachal from 12 may
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में आज से निजी क्लीनिक, लैब और नर्सिंग होम खुल जाएंगे। इन संस्थानों में लगे डाक्टरों, पैरा मेडिकल और सैनिटाइज स्टाफ को आना जाने में भी कोई बाधा नहीं होगी। इन निजी क्लीनिकों और नर्सिंग होम की एंबुलेंस भी बिना किसी रुकावट के चलेंगी। राज्य के राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने इस संबंध में सोमवार को लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी फरमानों के बाद सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं। इस बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य, सभी मंडलायुक्तों, प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों, सभी डीआईजी और सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा है कि राज्य में निजी क्लीनिक, नर्सिंग होम और लैब को बिना बाधा के काम करने दिया जाए। ये संस्थान भी कोविड-19 महामारी जैसी चुनौती के समय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये संस्थान महामारी के समय अपनी सेवाएं देकर अस्पतालों पर पड़ने वाले दबाव को कम कर रहे हैं। इस कारण से इन निजी चिकित्सा संस्थानों को  बिना बाधा डाले काम करने दिया जाए। इस पत्र में कहा है कि फील्ड में तैनात अधिकारियों के निर्देश दिए जाएं कि निजी क्लीनिकों, नर्सिग होम और लैब के संचालन में कोई बाधा न डले। इनमें तैनात डाक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और सैनिटेशन स्टाफ के आने जाने में दिक्कत न हो। इन संस्थानों की एंबुलेंस का भी संचालन हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

साधारण बीमारियों का मेडिकल कॉलेजों में होगा इलाज

हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में अब साधारण बीमारियों का भी इलाज हो सकेगा। प्रदेश सरकार ने जिलों के कई अस्पतालों को कोरोना मरीजों के लिए रखा है। ऐसे में लोग मेडिकल कॉलेजों में अपना उपचार करा सकेंगे। सरकार ने लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा है। कोरोना से निपटने के लिए स्वस्थ्य विभाग ने करीब 36 अस्पतालों को पॉजिटिव मरीजों के लिए सुरक्षित रखा है।

अब इन अस्पतालों में इलाज कराने वाले लोग या तो इनके आसपास अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे या इन्हें मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने को कहा है। अगर यह लोग मेडिकल कॉलेज नहीं आ सकते हैं तो ई संजीवनी में डॉक्टर से ऑनलाइन और फोन से बीमारी की दवाइयां लिखा सकेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि लोग मेडिकल कॉलेजों में भी साधारण बीमारी का उपचार करा सकेंगे।  इस बारे आदेश जारी कर दिए गए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed