{"_id":"72f2f9b49fd35e00a7c24b718eb689a0","slug":"private-buses-will-get-long-routes-permit-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बसों को अब कौन से रूट देगी सरकार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बसों को अब कौन से रूट देगी सरकार?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Jul 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सरकार कैबिनेट में जल्द नई परिवहन नीति लेकर आएगी। इससे निजी बसों को भी काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि निजी बस ऑपरेटरों को रात्रि के लंबे रूट देने पर प्रदेश सरकार विचार कर रही है।
नई परिवहन नीति में इस पर विचार किया जा रहा है। कैबिनेट में जल्द ही नई परिवहन नीति पेश की जाएगी। बसों में सफर करने वाले प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए इस तरह का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, बस रूटों के मानदंडों में भी सरकार छूट देने पर विचार कर रही है। धर्मशाला में स्थित विधानसभा पर विस अध्यक्ष बीबीएल बुटेल की टिप्पणी पर जीएस बाली ने कहा किये दिल मांगे मोर।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजनीतिक तौर पर कांगड़ा बड़ा जिला है। इस संबंध में वह विस अध्यक्ष बीबीएल बुटेल से बात करेंगे। बाली ने कहा कि कांगड़ा को जो मिला है उसका स्वागत है। उन्हें और अधिक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन