फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Private bus overturns on road near Pandoh Dam, all passengers safe

Mandi Road Accident: पंडोह डैम के पास बीच सड़क पर पलटी निजी बस, 25 यात्री घायल

Mon, 22 Jan 2024 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jan 2024 08:06 PM IST
सार

 पंडोह डैम के साथ लगते पीवीटी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। बस में 25 यात्री सवार थे। हादसे में चार लोगों को गंभीर जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
Private bus overturns on road near Pandoh Dam, all passengers safe
पंडोह में पलटी निजी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू से मंडी की ओर आ रही एक निजी बस सोमवार को पंडोह डैम के साथ लगते पीवीटी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। बस में 25 यात्री सवार थे। हादसे में चार लोगों को गंभीर जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि बस पलटने के बाद नदी में नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता सकता था। जानकारी के अनुसार बस जब कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी तो पंडोह डैम के साथ लगते पीवीटी मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और बीच सड़क में पलट गई। इस हादसे में यहां खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आई और उसका शीशा भी टूट गया है। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने के बाद पंडोह अस्पताल से एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायलों को पंडोह पहुंचाया, जहां से तीन महिलाओं और एक व्यक्ति के सिर व पीठ पर गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मंडी अस्पताल रेफर कर दिया है। बाकी घायलों को हल्की चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बस के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि सभी घायल सुरक्षित हैं और चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed