फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Private Bus Overturns on Four-Lane Highway Near Salogra; Two Passengers Injured — Watch Video

हिमाचल: सलोगड़ा के समीप निजी बस फोरलेन पर पलटी, दो यात्रियों को आईं चोटें, देखें वीडियो

Sat, 23 May 2026 01:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2026 01:11 PM IST
सार

सोलन शहर के साथ लगते सलोगड़ा के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर फोरलेन के बीच में ही पलट गई। 

विज्ञापन
Private Bus Overturns on Four-Lane Highway Near Salogra; Two Passengers Injured — Watch Video
निजी बस फोरलेन पर पलटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के साथ लगते सलोगड़ा के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर फोरलेन के बीच में ही पलट गई। हादसे के दाैरान बस में 10 से 12 सवारियां मौजूद थीं। बस चालक व एक यात्री को ज्यादा चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

सोलन से शिमला जा रही थी बस

बस सोलन से शिमला की तरफ जा रही थी। जैसे ही सलोगड़ा के समीप पहुंची तो चालक बस से नियंत्रण को बैठा। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में ही पलट गई। यदि सड़क से नीचे जाती तो कई फीट गहरी खाई में जा गिरती। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में हिमाचल में 1920 सड़क दुर्घटनाएं 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश में करीब 1920 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं जिसमें 789 लोगों की मृत्यु और 3030 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, वर्ष 2024 में हुई सड़क दुर्घटनाओं की तुलना में वर्ष 2025 में हुई सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 10 फीसदी की कमी आई है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल में सबसे अधिक मौतें एसयूवी, कार और जीप श्रेणी के वाहनों से जुड़े हादसों में हुईं। इन दुर्घटनाओं में 391 लोगों ने जान गंवाई। इसके बाद ट्रक, टेंपो और मिनी ट्रक हादसों में 81 लोगों की मौत दर्ज की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 58 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं ओवरस्पीडिंग के कारण होती हैं। हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में तेज रफ्तार और भी घातक साबित होती है। कई मामलों में चालक तीखे मोड़ों पर नियंत्रण खो देते हैं और वाहन सीधे खाई में जा गिरते हैं। बताया गया है कि प्रदेश में कई ऐसे राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग हैं जहां पर्याप्त चेतावनी संकेत, स्पीड कंट्रोल सिस्टम और क्रैश बैरियर तक उपलब्ध नहीं हैं।

 जोगिंद्रनगर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

वहीं मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर में शुक्रवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक ने चलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार नागालैंड नंबर का ट्रक पठानकोट से लेह-लद्दाख की ओर लोहे की चादरें और करीब 15 टन भारी सामान लेकर जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे शहर से लगभग एक किलोमीटर दूर गुरुद्वारा और अप्रोच रोड के समीप चढ़ाई पर ट्रक के पहिये अचानक रुक गए। इसके बाद ट्रक ढलान की ओर पीछे लुढ़कने लगा।

स्थिति बिगड़ती देख चालक ट्रक से कूद गया और टायरों के नीचे पत्थर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन अधिक भार होने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक हाईवे की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा और नीचे पठानकोट-जोगिंद्रनगर ऐतिहासिक रेल लाइन तक पहुंच गया। हादसे के दौरान ट्रक कई पलटे खाता हुआ नीचे गिरा, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए और लोहे का सामान खाई में बिखर गया। हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जोगिंद्रनगर में मंडी-पठानकोट हाईवे पर हुए इस सड़क हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed