फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   private bus overturned on the roadside after being hit by a landslide, driver and conductor injured

Himachal News: भूस्खलन की चपेट में आने से मंडी में प्राइवेट बस सड़क किनारे पलटी, चालक-परिचालक घायल;

Fri, 28 Feb 2025 08:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Feb 2025 08:28 PM IST
सार

मंडी एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में चालक-परिचालक को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6:50 बजे न्यू प्रेम निजी बस मनाली से पठानकोट जा रही थी। 

विज्ञापन
private bus overturned on the roadside after being hit by a landslide, driver and conductor injured
मंडी में बस पलटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला मंडी में दो दिनों से लगातार जारी बारिश ने कहर बरपाया है। बनाला में शुक्रवार सुबह एक निजी बस पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। पहाड़ी से पत्थर गिरने से शुक्रवार सुबह के समय बनाला में एनएच करीब दो घंटे ठप रहा। नौ मील में भी पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा। यहां एकतरफा यातायात चल रहा है। भारी बारिश से जिलेभर में 28 सड़कें और 151 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। दोपहर बाद मंडी-पंडोह के बीच चार मील में भी पहाड़ी से मलबा एनएच पर आ गया। इससे यातायात ठप हो गया है। मंडी से कुल्लू के बीच रुक-रुक कर जगह-जगह एनएच पर मलबा गिरने और यातायात बाधित होने का सिलसिला जारी है। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 6:50 बजे एक निजी बस मनाली से पठानकोट जा रही थी। इसमें चालक-परिचालक के अलावा दो यात्री सवार थे। मनाली से आते हुए जब यह बस बनाला के पास पहुंची तो पहाड़ी से अचानक पत्थर बस पर गिरे। इस कारण बस पलट गई। बस में सवार चालक जसबंत सिंह और परिचालक अंकुश को चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए नगवाईं स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहीं, शुक्रवार को बारिश के बाद देवसदन में एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में एक कार आ गई। घटना में कार को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि ठप सड़कों को बहाल करने के लिए 28 जेसीबी मशीनरी जुटी हुई है। जिलेभर में पेयजल योजना सुचारु रूप से काम कर रही है। विभिन्न विभागों का फील्ड स्टाफ मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। भारी बारिश के बीच बहाली कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, लेकिन टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

बस्सी और शानन में बिजली उत्पादन ठप
बस्सी परियोजना 16 एमवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी के चलते जोगिंद्रनगर क्षेत्र में ब्लैकआउट हो गया है। इससे बरोट, जोगिंद्रनगर, पधर, भराड़ू, चौंतड़ा में शुक्रवार सुबह से ही बिजली गुल है। बस्सी और शानन परियोजना में बिजली उत्पादन भी ठप हो गया है। शानन रेजरवायर बरोट का जलस्तर बढ़ने से आठ बैराज गेट खोलने पड़े।

विश्वकर्मा चौक पर पहाड़ी से भूस्खलन, यातायात किया डायवर्ट
मंडी शहर के विश्वकर्मा चौक पर डंगा लगाने के कार्य के चलते पहाड़ी से तिरपाल हटा दिया गया है। लगातार दो दिन बारिश के बाद यहां शुक्रवार को पहाड़ी से पत्थर व मलबा सड़क पर आना शुरू हो गया। किसी भी खतरे को टालने के लिए यहां से यातायात रोक दिया गया है। अब नए पुल से ही दोतरफा यातायात मंडी पुलिस ने शुरू कर दिया है। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि एहतियातन यातायात डायवर्ट किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed