फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   private bus operators demand ten rupee minimum bus fare

कल से नहीं चलेंगी प्राइवेट बसें, न्यूनतम किराया 10 रुपये मांगा

Sun, 07 Jun 2020 08:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Jun 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
private bus operators demand ten rupee minimum bus fare
सांकेतिक तस्वीर

निजी बस ऑपरेटरों ने सोमवार से बसों का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। हिमाचल में करीब 31 सौ निजी बसें हैं। प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ की रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह निर्णय लिया है। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर के नेतृत्व में की गई। संघ के महासचिव रमेश कमल ने बताया कि जब तक प्रदेश सरकार बस ऑपरेटरों की मांगों पर गोर नहीं करती, निजी बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


सभी जिलों की यूनियन के पदाधिकारियों ने एकमत से यह प्रस्ताव पारित किया है कि हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन और वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सवारियां नहीं मिल रही हैं। प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रधान राजेश पराशर ने कहा कि प्रदेश के निजी बस ऑपरेटरों के संगठन का जो भी निर्णय होगा, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी निजी बस ऑपरेटरों ने यह प्रस्ताव पारित किया कि न केवल निजी बसों को बल्कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को भी करोड़ों का घाटा हो रहा है।

विज्ञापन

इसलिए सरकार को चाहिए कि वह निजी बस ऑपरेटरों की पदाधिकारियों के साथ सकारात्मक निर्णय ले तथा कोई न कोई रास्ता निकाले। इसके अतिरिक्त अगर सामाजिक दूरी की गाइडलाइन को पूरा करना है तो निजी बस ऑपरेटर उसे पूरा करने के लिए तैयार हैं। वे 60 प्रतिशत सवारियों की शर्त के अनुसार बसें चलाएंगे। लेकिन, जो 40 प्रतिशत सीटें बचती हैं उसका किराया सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करे। न्यूनतम किराया 10 रुपये किया जाए। 5 किलोमीटर तक 10 रुपये, 5 से 10 किलोमीटर तक 20 रुपये और 10 से 15 किलोमीटर तक 30 रुपये किराया निर्धारित किया जाए। सामान्य किराये में कम से कम 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाए।

ऐसा करने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें भी फायदे में चल सकती हैं। बैठक में सिरमौर जिला यूनियन के प्रधान मामराज, रणवीर सिंह, जिला सोलन निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान जॉनी मेहता, नालागढ़ के प्रधान मनोज राणा, जिला शिमला यूनियन के प्रधान जय गोपाल राजटा, राजेश राजटा, मंडी जिला के हंसराज ठाकुर, बिलासपुर से राहुल चौहान, हमीरपुर से शम्मी कपिल, राजकुमार, भारत भूषण कुल्लू से रजत ठाकुर, भूपेश नंदन, कांगड़ा से अखिल सूद, रवि दत्त शर्मा, विनय बेदी, संदीप वालिया सहित लगभग अन्य निजी बस ऑपरेटरों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed