{"_id":"6125f3e001c4bf047f5642b3","slug":"private-bus-full-of-passengers-narrowly-escaped-after-falling-into-the-trench-in-sirmour-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: खाई में गिरने से बाल-बाल बची यात्रियों से भरी निजी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: खाई में गिरने से बाल-बाल बची यात्रियों से भरी निजी बस
Wed, 25 Aug 2021 01:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:10 PM IST
सार
बस में पच्छाद की विधायक के पीएसओ संजय की पत्नी और बेटा समेत करीब 30 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के पीछे खराब सड़क भी मुख्य वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन
खाई में गिरने से बची बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के औच्छघाट-नारग सड़क पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। जानकारी के मुताबिक निजी बस कोट से सोलन वाया औच्छघाट होते हुए जा रही थी। इस बीच देवथल-नौरा के बीच पहुंचते ही दूसरी तरफ से आ रही गाड़ी को साइड देते समय सड़क धंसने से बस का अगला टायर सड़क के बाहर हो गया।
विज्ञापन
इस कारण बस का अगला हिस्सा ढांक की तरफ लटक गया। बस में पच्छाद की विधायक के पीएसओ संजय की पत्नी और बेटा समेत करीब 30 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के पीछे खराब सड़क भी मुख्य वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन