फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prisoners will sold commodity in showrooms

शोरूम में सामान बेचेंगे जेल में सजा भुगत रहे कैदी

Sat, 14 Jan 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sat, 14 Jan 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
prisoners will sold commodity in showrooms

आदर्श केंद्रीय एवं मुक्त कारागार नाहन में सजा भुगत रहे कैदी अब शोरूम में सामान बेचेंगे। आदर्श केंद्रीय एवं मुक्त कारागार नाहन में नव पहल नामक प्रदर्शन एवं विक्रय केंद्र का निर्माण किया गया है। महानिदेशक कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं सोमेश गोयल ने इसका शुभारंभ किया। गोयल ने कहा कि सरकार ने बंदियों के सुधार एवं कल्याण को कई योजनाएं चलाई हैं।

विज्ञापन


पहल विक्रय केंद्र नाहन कारागार में रह रहे बंदियों की ओर से किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित तथा बिक्री करने का एक मंच देगा। कहा कि नाहन कारागार में बंदियों की ओर से शॉल, टोपी, मफलर, बेकरी का सामान, मिठाइयां तथा फर्नीचर इत्यादि बनाया जा रहा है। इन्हें शनिवार से आरंभ पहल बिक्री केंद्र में प्रदर्शित तथा बिक्री किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि नाहन कारागार में वेल्डिंग का कार्य शुरू करने की योजना है। यहां लोगों की मांग पर खिड़की, दरवाजे, ग्रिल इत्यादि बनाकर उपलब्ध करवाए जाएंगे। राज्य के विभिन्न कारागारों में रह रहे बंदियों की ओर से कई कार्य किए जा रहे हैं। बंदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य की विभिन्न जेलों में रह रहे बंदियों में से 2369 बंदियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदियों को उनकी इच्छानुसार व्यवसाय में प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके बाद उस व्यवसाय में वे आय अर्जित कर रहे हैं। कहा कि राज्य के विभिन्न कारागारों में कार्य कर रहे लोगों को इस वर्ष लगभग 70 लाख रुपये बतौर मेहनताना दिए गए हैं। इसमें से लगभग


18 से 20 लाख नाहन कारागार में कार्य कर रहे बंदियों को वितरित किए गए हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन, भारतीय पुलिस सेवा (प्रोबेशनर) मोनिका, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा, जेल अधीक्षक जय गोपाल लोदटा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed