फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   prisoners will represent himachal chess team in national chess competition

Sirmour News: शतरंज में पहली बार हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे बंदी, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Sun, 22 Jan 2023 08:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Jan 2023 08:42 PM IST
सार

जिला अध्यक्ष शैलजा और प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि भारतीय शतरंज फेडरेशन की ओर से मुख्य जेलों में बंद कैदियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
prisoners will represent himachal chess team in national chess competition
कैदियों को सम्मानित करते जेल अधीक्षक सुशील कुमार ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सजायाफ्ता चार कैदी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में पहली बार हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। नाहन जेल में हुई दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर चार कैदियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गौर रहे कि जिला और प्रदेश शतरंज संघ की ओर से आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में कैदियों के लिए दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता करवाई गई।

विज्ञापन


इसमें सजायाफ्ता 24 कैदियों ने भाग लेकर शतरंज के बोर्ड पर शह और मात का खेल खेला। इसमें शेर सिंह ने पहला, राजेश ने दूसरा, भगवान ने तीसरा और स्टेनली ने चौथा स्थान पाया। रविवार को प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक सुशील कुमार ठाकुर और विशिष्ट अतिथि उप अधीक्षक विनोद चंबियाल थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मुख्य आर्बिटर की भूमिका अमित शर्मा ने निभाई। जिला शतरंज संघ की प्रधान शैलजा और प्रदेश संघ के कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज की। समापन पर संघ की जिला अध्यक्ष शैलजा ने कैदियों के शतरंज अभ्यास के लिए शतरंज सेट भी जेल प्रशासन को भेंट किए। जिला अध्यक्ष शैलजा और प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि भारतीय शतरंज फेडरेशन की ओर से मुख्य जेलों में बंद कैदियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं की जल्द ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें नाहन जेल के कैदी शेर सिंह, राजेश, भगवान और स्टेनली हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता परिवर्तन कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही हैं। दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ जेल विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक आनंद प्रताप सिंह ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed