आम लोगों के लिए खाने की थाली परोसेंगे कैदी, जानें पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैदियों के बने खाने को अब आम जनता भी खा सकेगी। 100 रुपये की थाली में भरपेट खाना मिलेगा। इसके लिए आपको जेल परिसर जाना पड़ेगा। कैथू जेल में यह योजना शुरू की जा रही है।
आज से यहां ‘काराथाली’ योजना शुरू होने जा रही है। प्रबंधन की ओर से वीकली मेन्यू भी बनाया गया है। योजना की शुरुआत में हफ्ते में सिर्फ दो बार आम जनता को दो बार खाना मिलेगा। काराथाली में चावल, दाल, सब्जी, रोटी के अलावा सलाद भी मिलेगा।
प्रबंधन की ओर से इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य लोगों को अवगत करवाना है कि जेल में कैदियों को किस तरह का खाना दिया जाता है। इसके अलावा जेल प्रशासन कैदियों की आजीविका को बढ़ाने के मकसद से यह योजना शुरू करने जा रहा है।
काराथाली से दिया जाएगा संदेश: चौधरी
योजना की शुरुआत में आम जनता हफ्ते के दो दिन मंगलवार और शनिवार को जेल का खाना खा सकेंगे। मौजूदा समय में कैथू जेल में 128 कैदी हैं। इनमें 7 महिलाएं भी हैं।
कैथू जेल के डिप्टी अधीक्षक जगजीत चौधरी ने बताया कि काराथाली योजना से आम जनता को संदेश दिया जाएगा कि कैदियों को जेल में किस तरह का खाना दिया जाता है। खाना खाने के इच्छुक व्यक्ति सुबह 10 से 5 बजे तक आ सकते हैं।
हफ्ते में दो दिन मिलेगा जेल में खाना
‘काराथाली’ योजना के शुरुआत में आम जनता के अलावा जेल देखने आए पर्यटकों को हफ्ते में दो दिन खाना मिलेगा। मंगलवार और शनिवार को जेल प्रबंधन की ओर से लोगों को यह सुविधा दी जाएगी। यदि लोगों का जेल के खाने की ओर रुझान बढ़ेगा तो और व्यंजन भी शामिल किए जाएंगे।