फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Prisoner accused under POCSO Act hangs himself in Hamirpur jail, dies

Hamirpur: जेल में विचाराधीन कैदी ने फंदा लगाकर दी जान, गुस्साए परिजनों ने लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

Sat, 16 Mar 2024 10:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Mar 2024 10:42 PM IST
सार

जिला कारागार हमीरपुर में पॉक्सो एक्ट के आरोपी कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार रात को कैदी ने कंबल से फंदा लगाया है। 

विज्ञापन
Prisoner accused under POCSO Act hangs himself in Hamirpur jail, dies
कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिला कारागार दोसड़का में शुक्रवार रात को एक विचाराधीन कैदी ने शौचालय में जाकर अपने कंबल के साथ फंदा लगा लिया। इस घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर कारागार के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। कैदी दीप चंद (38) पुत्र मदन लाल गांव पथलयार तहसील बड़सर का रहने वाला था। महिलाएं जिला पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाती रहीं और मृतक के परिजन वहां रोते रहे।

विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि जेल के अंदर पुलिस की निगरानी में कैसे आत्महत्या कर ली। कैदी पोस्को एक्ट के तहत कारागार में था। पथलयार पंचायत के प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि पिछले दो माह से दीप चंद सजा काट रहा था और रात को उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना हमीरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाई है। मंडी से आई फोरेंसिक टीम भी आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस अधीक्षक पदमचंद ने कहा कि मामला न्यायालय में चल रहा था। आत्महत्या क्यों की, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed