फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prison department change the schedule of written exams

पढ़िए, कब होगी वार्डन पदों पर लिखित परीक्षा?

Tue, 05 Aug 2014 08:22 PM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
prison department change the schedule of written exams

जेल विभाग द्वारा वार्डन पदों के लिए भर्ती में अब मैदानी परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 24 अगस्त को शिमला के भराड़ी में होगी।

विज्ञापन


पहले यह परीक्षा 10 अगस्त को थी। रंक्षाबंधन के चलते लिखित परीक्षा की तिथि को 24 अगस्त किया गया है। प्रदेश भर से 2500 युवा-यवुतियों ने ग्राउंड टेस्ट उत्तीर्ण किया है।

विज्ञापन


ये तमाम अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देंगे। परीक्षा की तिथि को लेकर जेल विभाग पत्राचार के माध्यम से अभ्यर्थियों को जानकारी देगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही साक्षात्कार में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

80 पदों पर चल रही है भर्ती

prison department change the schedule of written exams

जेल विभाग 80 वार्डन पदों को भरने जा रहा है। इसमें 70 पुरुष जबकि 10 महिलाओं को जेल विभाग में सेवा देने का मौका मिलेगा।

परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों को तैयारी करने के लिए भी समय मिला है। धर्मशाला जेल के अधीक्षक एसके ठाकुर ने कहा कि वार्डन पदों के लिए लिखित परीक्षा 24 को शिमला के भराड़ी में होगी।

अभ्यर्थियों को पत्राचार के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। लिखित परीक्षा रक्षाबंधन के चलते 24 को रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed