फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Principal, CMO will be able to purchase medicines and equipment up to Rs 50 lakh, government gives financial

हिमाचल: प्राचार्य, सीएमओ कर सकेंगे 50 लाख तक दवाओं और उपकरणों की खरीद, सरकार ने दीं वित्तीय शक्तियां

Wed, 13 Sep 2023 10:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Sep 2023 10:23 AM IST
सार

सरकार ने सभी अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दे दिए हैं कि हिमाचल में सेवाएं सेवाएं निगम के बनने से पहले जो टेंडर कर रखे हैं, वह जारी रहेंगे, अब 50 लाख से ज्यादा के नए टेंडर नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Principal, CMO will be able to purchase medicines and equipment up to Rs 50 lakh, government gives financial
चिकित्सा अधिकारी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी 50 लाख रुपये तक की दवाइयां और उपकरणों की खरीद कर सकेंगे। इससे ज्यादा दवाओं, उपकरणों और मशीनों की खरीद फरोख्त के टेंडर स्वास्थ्य सेवाएं निगम करेगा। पहले स्वास्थ्य निगम की ओर से ही दवाओं और उपकरणों की खरीद की जानी थी। अस्पतालों में आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए इन्हें वित्तीय शक्तियां दी गई हैं। सरकार ने सभी अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दे दिए हैं कि हिमाचल में सेवाएं सेवाएं निगम के बनने से पहले जो टेंडर कर रखे हैं, वह जारी रहेंगे, अब 50 लाख से ज्यादा के नए टेंडर नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेज हैं। आईजीएमसी और टांडा को छोड़कर अन्य चारों मेडिकल कॉलेजों में करोड़ों रुपये की मशीनरियों, उपकरणों और दवाओं की खरीद होनी है। इसके अलावा राज्य में 100 से ज्यादा जोनल अस्पताल, सिविल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन अस्पतालों में भी दवाओं की खरीद होती है, जिसे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रबंधन अपने स्तर पर खरीदता है। स्वास्थ्य सेवाएं निगम को कंपनी एक्ट में रजिस्टर किया जा चुका है। अब केवल बैंक से संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं निगम की ओर से खरीद फरोख्त शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


सरकार ने बनाया है स्वास्थ्य सेवाएं निगम
प्रदेश सरकार ने हाल ही में स्वास्थ्य सेवाएं निगम बनाया है। इसमें एमडी से लेकर अन्य कर्मचारियों की नियुक्तियां की गई है। कई अधिकारियों को निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed