फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Principal and teacher suspended in computer purchase commission audio viral case of sirmour himachal

सिरमौर: कंप्यूटर खरीद कमीशन ऑडियो वायरल मामले में प्रधानाचार्य और शिक्षक निलंबित

Thu, 22 Jul 2021 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jul 2021 09:22 PM IST
सार

गुरुवार को शिक्षा उपनिदेशक स्कूल पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू की। मामला पांवटा साहिब के राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला का है। इसमें कंप्यूटर विक्रेता और स्कूल के प्रवक्ता के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Principal and teacher suspended in computer purchase commission audio viral case of sirmour himachal
प्रधानाचार्य और प्रवक्ता को निलंबित(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में कंप्यूटर खरीद में 20 फीसदी कमीशन ऑडियो वायरल मामले में शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य और प्रवक्ता को निलंबित कर दिया है। इस मामले में विभाग जांच में जुट गया है। साथ ही ऑडियो को भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) कर्म चंद मामले की जांच कर रहे हैं। गुरुवार को शिक्षा उपनिदेशक स्कूल पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू की। मामला पांवटा साहिब के राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला का है। इसमें कंप्यूटर विक्रेता और स्कूल के प्रवक्ता के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


स्कूल में स्मार्ट क्लास के लिए खरीदे गए आठ लाख के कंप्यूटर मामले में दोनों के बीच कथित तौर पर 20 प्रतिशत कमीशन मांगने की बातचीत है। वायरल ऑडियो पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। इस स्कूल में एक कंप्यूटर विक्रेता से आठ लाख के कंप्यूटर तीन महीने पहले खरीदे गए थे। हालांकि वायरल ऑडियो की जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सत्यता का पता चल सकेगा। स्कूल में अभी तक कंप्यूटर इंस्टॉल नहीं हुए हैं, न ही कंप्यूटर विक्रेता को आठ लाख की राशि जारी की गई है। प्रधानाचार्य ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उपनिदेशक कर्म चंद ने प्रधानाचार्य व शिक्षक के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed