फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Prime Minister virtually inaugurated Prasad Scheme works at Mata Chintpurni Temple

Una: चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण का प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल किया शिलान्यास

Thu, 07 Mar 2024 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी /ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी /ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Mar 2024 06:43 PM IST
सार

मंदिर के विस्तारीकरण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगे।
वर्चुअल शिलान्यास के लिए बाबा माई दास सदन में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से पर्यटन मंत्रालय ने लाइव कार्यक्रम दिखाया। 

विज्ञापन
Prime Minister virtually inaugurated Prasad Scheme works at Mata Chintpurni Temple
माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रसाद योजना कार्यों का किया वर्चुअल शुभारंभ - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24.55 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले माता चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण के कार्य का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। मंदिर के विस्तारीकरण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगे।वर्चुअल शिलान्यास के लिए बाबा माई दास सदन में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से पर्यटन मंत्रालय ने लाइव कार्यक्रम दिखाया। इस दौरान विधायक सुदर्शन बबलू, पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल, सुरक्षा अधिकारी रिटायर्ड कर्नल मनीष शर्मा, प्रधान पंचायत छपरोह शशि बाला, ब्लॉक समिति सदस्य मीनू शर्मा, पूर्व प्रधान तिलक राज कालिया, पूर्व प्रधान विनोद कालिया आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ व तिरुपति बालाजी की तर्ज पर होगा कायाकल्प : अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि चिंतपूर्णी मंदिर का कायाकल्प भी काशी विश्वनाथ, तिरुपति बालाजी, अयोध्या, वाराणसी, वैष्णो देवी धार्मिक स्थलों की तर्ज पर ही हो और इसका लाभ स्थानीय लोगों व व्यापारियों समेत सबको मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed