{"_id":"62877c2e6f6485181d354e4d","slug":"prime-minister-scholarship-to-ex-serviceman-children-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prime Minister Scholarship: प्रोफेशनल कोर्स करने वाले 220 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prime Minister Scholarship: प्रोफेशनल कोर्स करने वाले 220 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
Fri, 20 May 2022 05:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 May 2022 05:05 PM IST
सार
सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से सूबे के पूर्व सैनिकों के बच्चों को दी जाने वाली इस छात्रवृत्ति योजना में छात्र को 30,000 रुपये वार्षिक और छात्रा को 36,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति राशि दी जाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रोफेशनल कोर्स करने वाले प्रदेश के पूर्व सैनिकों के 220 बच्चों को सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति मिलेगी। हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग 220 आवेदन स्वीकृति के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड को भेज दिए हैं, बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही छात्रवृत्ति राशि लाभार्थियों के खाते में आएगी।
विज्ञापन
सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से सूबे के पूर्व सैनिकों के बच्चों को दी जाने वाली इस छात्रवृत्ति योजना में छात्र को 30,000 रुपये वार्षिक और छात्रा को 36,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति राशि दी जाती है। इस छात्रवृत्ति के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो प्रोफेशनल कोर्स कर रहे होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा अभ्यर्थी के पिछली कक्षा में साठ फीसदी से अधिक अंक होना अनिवार्य हैं। इसके लिए अभ्यर्थी सैनिक कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वर्ष 2021-22 के 220 अभ्यर्थियों के आवेदन केंद्रीय सैनिक बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। जबकि आगामी वर्ष 2022-23 के आवेदन अगस्त माह के बाद शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (रि.) एमएस शर्मा ने कहा कि पीएम छात्रवृत्ति के लिए 220 आवेदन स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद लाभार्थियों के खाते में राशि आएगी।