फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prime minister narendra modi bilaspur himachal tour

पीएम मोदी का बिलासपुर दौरा, प्रदेश को देंगे तीन बड़ी सौगात

Tue, 03 Oct 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 03 Oct 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi bilaspur himachal tour

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिलासपुर के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रदेश को तीन बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश को एम्स के साथ ट्रिपल आईटी ऊना और कंदरोड़ी में स्टील प्लांट की सौगात देंगे।

विज्ञापन



उनके दौरे को लेकर भाजपा और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इंडोर स्टेडियम में शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मोदी की रैली होगी। इस दौरान प्रदेश को कई और सौगातें भी पीएम मोदी दे सकते हैं। बागवानी, पर्यटन और रेल-रोड नेटवर्क को लेकर केंद्र कुछ योजनाओं का पिटारा राज्य के लिए खोल सकता है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ, रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी का दावा है कि एक लाख से अधिक लोग पीएम को सुनने पहुंचेंगे। भाजपा विधायकों और दावेदारों को भीड़ जुटाने का जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की रैली को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध 

prime minister narendra modi bilaspur himachal tour

प्रधानमंत्री की रैली को बिलासुपर में पूरा पंडाल में सुरक्षा के प्रबंध पुख्ता कर दिए गए है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लुहणू क्रिकेट ग्राउंड में लैंड करेंगे। 

यहां पर पहले से ही मौजूद राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रधानमंत्री मोदी के आने पर उनका स्वागत करेंगे। करीब 12:15 बजे मोदी आला नेता व अन्य इंडोर स्टेडियम में जाएंगे। 

जहां पर 12:30 बजे पीएम एम्स के साथ ट्रिपल आईटी ऊना का शिलान्यास व कंदरोड़ी में बने स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले सीएम वीरभद्र पीएम मोदी को भी सम्मानित करेंगे। पंडाल में बैठे लोग इंडोर स्टेडियम का पूरा कार्यक्रम ग्राउंउ में लगी एलईडी पर देख पाएंगे। 

 

लोग स्टेडियम में लाइव सुनेंगे पीएम का भाषण

prime minister narendra modi bilaspur himachal tour

जिसकी पूरी व्यवस्था कर दी गई है। जिसके बाद दोपहर एक बजे पीएम मोदी मंच पर लोगों के बीच पहुंचेंगे। जबकि राज्यपाल व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इंडोर स्टेडियम में ही पीएम का भाषण लाइव सुनेंगे। करीब एक घंटे की जनसभा के बाद दो बजे पीएम मोदी स्टेज से उतर कर वापस दिल्ली लौट जाएंगे। 

जहां पर मुख्यमंत्री व राज्यपाल दोबारा से उन्हें छोडने के लिए हैलीकॉप्टर तक जाएंगे। मोदी के बिलासपुर से जाने के बाद मुख्यमंत्री व राज्यपाल भी शिमला के लिए लौट जाएंगे। मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी विरेंद्र सिंह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी बिलासपुर पहुंचेंगे। 

जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहले से ही बिलासपुर में मौजजूद रहेंगे। इसके अलावा पूर्व सीएम पे्रम कुमार धूमल, पार्टी प्रभारी मंगल पांडेय, सांसद शांता कुमार, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और विधायक रैली के दौरान मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed