फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Primary teachers gave notice to stop online work after 15 days, know the whole matter

Himachal: प्राथमिक शिक्षकों ने दिया 15 दिन बाद ऑनलाइन काम बंद करने का नोटिस, जानें पूरा मामला

Thu, 01 May 2025 05:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 May 2025 05:36 PM IST
सार

सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों ने 15 दिन बाद ऑनलाइन काम बंद करने का नोटिस दिया है। 

विज्ञापन
Primary teachers gave notice to stop online work after 15 days, know the whole matter
क्रमिक अनशन पर बैठे प्राथमिक शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों ने 15 दिन बाद ऑनलाइन काम बंद करने का नोटिस दिया है। नोटिस में कहा कि तय समय में स्कूलों में ब्रॉडबैंड, सिम की सुविधा नहीं दी गई तो काम बंद कर दिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय में क्रमिक अनशन गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को जिला हमीरपुर के शिक्षक रजनीश कुमार, कुशल कुमार, राजेंद्र कुमार, विधि चंद और राजेश कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन


प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि ज्यादातर स्कूलों में टैबलेट खराब पड़े हैं। स्कूलों में ब्रॉडबैंड की सुविधा नहीं है। इंटरनेट चलाने के लिए शिक्षकों को सिम कार्ड मुहैया कराए जाएं। ऐसा नहीं किया गया तो प्राथमिक शिक्षक पूरे प्रदेश में ऑनलाइन काम बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग को इसके लिए नोटिस दे दिया गया है। जगदीश शर्मा ने फिर दोहराया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, क्रमिक अनशन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालय का पुनर्गठन किसी के भी हित में नहीं है। सरकार को इस फैसला पर दोबारा से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed