फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   primary govt school running in Shop in mandi himachal pradesh

पांच सालों से शटर वाली दुकान में चल रहा प्राइमरी स्कूल ढांगू

Sat, 27 Oct 2018 01:02 PM IST
गोविंद ठाकुर, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
गोविंद ठाकुर, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Updated Sat, 27 Oct 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
primary govt school running in Shop in mandi himachal pradesh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले में शिक्षा व्यवस्था का हाल देखिए। पिछले पांच सालों से नेरचौक का ढांगू प्राइमरी स्कूल शटर वाली एक कमरे की छोटी सी दुकान में चल रहा है। पांच कक्षाओं, स्कूल स्टाफ और मिड-डे मील के लिए 8 बाई 10 की दुकान का एक कमरा ही है। ज्यादातर कक्षाएं हर मौसम में खुले में ही लगती हैं।

विज्ञापन


बारिश होने पर सभी बच्चे एक कमरे में ठूंस दिए जाते हैं। बच्चों और स्टाफ के लिए न तो शौचालय की सुविधा है और ही पीने के पानी का कोई बंदोबस्त है। इनके लिए बच्चों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। वर्ष 2014 में ढांगू स्कूल का उद्घाटन हुआ।

विज्ञापन

सड़क के साथ सटा है कमरा, हर समय हादसों का डर

primary govt school running in Shop in mandi himachal pradesh

उस समय भवन की व्यवस्था न होने के चलते बनी दुकान में ही कक्षाएं शुरू कर दी गईं। पांच सालों से स्कूल को न ही अपना भवन मिला और न ही नए भवन में शिफ्ट हुआ। इसके चलते स्कूल में छात्रों की संख्या भी नहीं बढ़ रही है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द ही संज्ञान लिया जाएगा।

दुकान होने के चलते इसे सड़क के किनारे बनाया गया है। दिन भर रेत-बजरी लाने वाले ट्रैक्टर ट्राली, टिपर और अन्य वाहन यहां से गुजरते हैं। इससे छोटे बच्चों के साथ दुर्घटना होने का खतरा हमेशा बना रहता है। स्कूल के साथ दुकानें भी हैं, जिनमें पूरा दिन कटर चलता रहता है। इससे बच्चों को भारी परेशानियां होती हैं।

स्कूल भवन निर्माण को बजट का इंतजार 

primary govt school running in Shop in mandi himachal pradesh

अध्यापिका लता कुमारी ने बताया स्कूल भवन के लिए जमीन चिह्नित होकर शिक्षा विभाग के नाम हो चुकी है। बाउंड्री वॉल के लिए कुछ पैसा भी मंजूर हुआ है, लेकिन अभी तक निशानदेही नहीं हो पा रही है। स्कूल भवन के लिए पैसा आना भी अभी बाकी है। बजट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed