फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   price rise of vegetables in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम

Wed, 03 Oct 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी/धर्मशाला Updated Wed, 03 Oct 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
price rise of vegetables in Himachal Pradesh
vegetables

करीब दो सप्ताह पहले भारी बारिश और बर्फबारी से जूझ रहे हिमाचल में अब सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। प्रदेश के कई इलाकों में कुछ सब्जियों के दाम सौ रुपये से पार हो गए हैं। मटर 140 रुपये किलो तक बिक रहा है तो फूलगोभी 80 रुपये तक पहुंच गई है। फ्रांसबीन एवं आलू के दाम में बढ़ोतरी हो गई है।

विज्ञापन


कारोबारियों की मानें तो बर्फबारी के चलते लाहौल का मटर और आलू बिक नहीं पाने से इनके रेट में बढ़ोतरी हुई है। बारिश के कारण अन्य सब्जियों का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। इसके अलावा डीजल के दाम में वृद्धि भी इसका बड़ा कारण है।
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति से मटर मंडियों में समय पर नहीं पहुंचने के कारण दाम में एकदम उछाल आ गया है। लाहौल के मटर की पैदावार होने के बाद मौसम ने साथ नहीं दिया और किसान फसल मंडियों तक नहीं पहुंचा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मटर 100 रुपये

price rise of vegetables in Himachal Pradesh

किसान चाहते हुए भी मटर नहीं तोड़ सके। इसका असर शिमला समेत पूरे प्रदेश में पड़ रहा है। राजधानी शिमला में मंगलवार को मटर 100 रुपये, गोभी 80, फ्रांसबीन 50 रुपये, भिंडी 30 और आलू 25 रुपये किलो बिका। शिमला फ्रूट एंड वेजिटेबल रिटेलर एसोसिएशन के प्रधान बिश्वेश्वर नाथ ने बताया कि बरसात के  चलते खेतों में सब्जियां सड़ गईं।

हमीरपुर सब्जी मंडी में 15 दिन पहले 120 रुपये किलो बिकने वाला मटर 140 रुपये किलो मिल रहा है। फूलगोभी के रेट 60 से 80 पहुंच गए। फ्रांसबीन 60 और भिंडी 50 रुपये प्रति किलो बिक रही है। धर्मशाला में मटर 120 रुपए, आलू 40, फ्रांसबीन 120, फूलगोभी 70 और भिंडी 60 रुपये किलो मिल रही है। मंडी में मटर 80, फ्रांसबीन 80 और भिंडी 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

कुल्लू में आलू मंगलवार को 30 रुपये, मटर सौ, फूलगोभी 40, फ्रांसबीन 40 और भिंडी 50 रुपये किलो बिक रुपये बिक रही है। कृषि निदेशक डा. देस राज शर्मा कहते हैं कि भारी बारिश के कारण लाहौल-स्पीति के किसान मटर की फसल समय पर मंडियों में नहीं पहुंचा पाए। इस कारण से मटर के दाम बढ़े हैं। अन्य सब्जियों पर भी मौसम का असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed