{"_id":"64286252fd21f3b8800115aa","slug":"price-of-english-liquor-increased-by-rs-85-some-brands-became-cheaper-by-rs-20-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Liquor Price HP: अंग्रेजी शराब के 85 रुपये तक बढ़े दाम, कुछ ब्रांड 20 रुपये तक हुए सस्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Liquor Price HP: अंग्रेजी शराब के 85 रुपये तक बढ़े दाम, कुछ ब्रांड 20 रुपये तक हुए सस्ते
Sun, 02 Apr 2023 02:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:30 PM IST
सार
Liquor Price in Himachal Pradesh: नई आबकारी नीति में प्रदेश सरकार ने पांच की जगह चार स्लैब बनाकर अंग्रेजी शराब के दामों का युक्तिकरण कर दिया है। इससे जहां शराब के रेट बहुत अधिक नहीं बढ़े हैं वहीं कुछ ब्रांड के दाम कम भी हुए है।
विज्ञापन
शराब महंगी(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अंग्रेजी शराब के 85 रुपये तक दाम बढ़ने के साथ कई ब्रांड के 20 रुपये तक रेट कम भी हुए हैं। नई आबकारी नीति में प्रदेश सरकार ने पांच की जगह चार स्लैब बनाकर अंग्रेजी शराब के दामों का युक्तिकरण कर दिया है। इससे जहां शराब के रेट बहुत अधिक नहीं बढ़े हैं वहीं कुछ ब्रांड के दाम कम भी हुए है। उधर, शनिवार से प्रदेश में नए कारोबारियों ने शराब ठेके संभाल लिए हैं। शनिवार को दिन भर ठेकों में शराब की नई सप्लाई रखने का काम जारी रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:- आबकारी विभाग ने की 5343 करोड़ की कमाई, राजस्व में 19 प्रतिशत की वृद्धि
विज्ञापन
नई आबकारी नीति के तहत शराब ठेके से कोई भी व्यक्ति अधिकतम चार बोतल शराब और 24 बोतल बीयर ले जा सकता है। इन्हें अपनी गाड़ी में भी ग्राहक ले जा सकते हैं। इससे अधिक शराब या बीयर की बोतलें ले जाने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होगी। चार बोतल शराब को ग्राहक अपने घरों में भी बिना लाइसेंस के रख सकते हैं। शराब ठेकों में तय दाम से अधिक कीमत वसूले जाने पर ग्राहक कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों और निरीक्षकों को शिकायत भी कर सकते हैं। सभी शराब ठेकों में जल्द ही कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों व निरीक्षकों के फोन नंबर चस्पा कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
शराब के इन ब्रांड के बढ़े दाम (रूपये में)
ब्रांड पुराने नए रेट
8 पीएम 590 675
आफिसर च्वाइस ब्लू 615 635
सोलन नंबर वन 615 645
बैगपाइपर डीलक्स 410 440
अरिस्टोक्रेट क्लासिक 615 635
शराब के इन ब्रांड के कम हुए दाम (रूपये में)
ब्रांड पुराने रेट नए रेट
ब्लैंडर प्राइड 960 940
रॉयल चैलेंज 700 685
ऑल सीजन 700 685
मैजिक मोमेंट 705 690
रॉयल स्टैग 700 695