{"_id":"663cef5aff3701531a0da1c9","slug":"press-conference-of-education-minister-rohit-thakur-in-shimla-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections 2024: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- लोस चुनाव में 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections 2024: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- लोस चुनाव में 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी भाजपा
Thu, 09 May 2024 09:19 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 09 May 2024 09:19 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को शिमला में प्रेस वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। रोहित ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा इस बार 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अब तक हुए तीन चरणों के चुनाव में भाजपा की हवा निकल गई है। भाजपा इस बार 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। इस बार देश में बड़ा बदलाव होने वाला है, जहां भाजपा 2004 की तरह इंडिया शाइनिंग की तरह धराशायी होने वाली है।
विज्ञापन
गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता में शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा 2014 में किए गए वायदों की बात दस साल तक सत्ता में रहने के बाद भी नहीं करती है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भाजपा के शीर्ष नेता सिर्फ ध्रुवीकरण की बात करते हैं। भाजपा न तो आज बेरोजगारी, महंगाई और किसानों-बागवानों की बात करती हैं, न महिलाओं की सुरक्षा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में देश के युवाओं को प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन आज देश ने बेरोजगारी की दर में 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विश्व में बेरोजगारी की दर में देश सबसे टॉप पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि महंगाई सातवें आसमान पर है। पिछले दस वर्षों में किसान-बागवान अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते रहे। उसी तरह देश में युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सपना भी चकनाचूर कर अग्निवीर योजना लाई है, जिससे युवा वर्ग परेशान हो गया है। रोहित ठाकुर ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप पिछले पांच साल गायब रहे। न तो जनता के बीच दिखाई दिए और न ही जनता की समस्याओं को सुलझा पाए। एमपी फंड में भी सांसद ने भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन