फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President's visit: Shops will remain closed, Townhall made green room

राष्ट्रपति दौरा : बंद रहेंगी दुकानें टॉउनहॉल को बनाया ग्रीन रूम

Mon, 06 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
President's visit: Shops will remain closed, Townhall made green room
गेयटी थियेटर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले टाउनहॉल जाएंगी राष्ट्रपति
विज्ञापन

मेयर दफ्तर में चायपान की होगी व्यवस्था
कच्चीघाटी-घोड़ाचौकी में कारोबारियों को दुकानें बंद रखने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के चलते ऐतिहासिक टाउनहॉल भवन दोपहर 2:00 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसे ग्रीन रूम बनाया है।
कच्चीघाटी-घोड़ाचौकी बाजार में भी कारोबारियों को दुकानें बंद रखने को कहा है। मालरोड पर दुकानें खोलने की मंजूरी मिलेगी या नहीं, इस पर संशय है। हालांकि, अभी जिला प्रशासन या पुलिस विभाग की ओर से इस बारे में लिखित निर्देश जारी नहीं हुए हैं। लेकिन पुलिस ने सोमवार को कच्चीघाटी से लेकर घोड़ाचौकी तक सड़क किनारे खुली दुकानों में दौरे को लेकर कारोबारियों को सूचना दे दी है। कारोबारियों के अनुसार उन्हें सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक सड़क की ओर खुलने वाली दुकानें बंद रखने को कहा है। राष्ट्रपति का काफिला जिन इलाकों से गुजरेगा, वहां भी दुकानें बंद करवाई जा सकती हैं। राष्ट्रपति परिवार सहित मंगलवार को संकटमोचन मंदिर और तारादेवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करेंगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते यह निर्देश लागू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

शाम के समय राष्ट्रपति गेयटी थियेटर में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके लिए मालरोड पर भी बेरिकेडिंग की गई है। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत मंगा ने कहा कि कच्चीघाटी, घोड़ाचौकी में दुकानें बंद करने को लेकर कारोबारियों से सूचना मिली है। मालरोड पर दुकानें बंद रखने को लेकर अभी पुलिस ने कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के समय गेयटी थिएटर में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले राष्ट्रपति साथ लगते टाउनहॉल भवन में जाएंगी। इसे ग्रीन रूम बनाया है। महापौर कार्यालय में उनके बैठने की व्यवस्था की है। सोमवार को इस दफ्तर में नए सोफे लगाए गए। साथ ही रंग रोगन भी किया गया। पुलिस के जवान दिन भर यहां तैनात रहे। यहां काम करने वाले कर्मचारियों को मंगलवार दोपहर 2:00 बजे छुट्टी करने को कहा है। इस दौरान महापौर और उप महापौर भी मौजूद नहीं रहेंगे। चायपान को लेकर जो कर्मचारी तैनात होंगे उनके पहचान पत्र बनाए गए हैं।



स्कूलों में आज छुट्टी के समय में बदलाव
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शहर में कई स्कूलों ने दोपहर और शाम के समय होने वाली छुट्टी के समय में भी बदलाव किया है। छोटे बच्चों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए कई स्कूलों ने मंगलवार को नर्सरी और केजी के बच्चों को छुट्टी दे दी है। इस बारे में स्कूलों ने मैसेज देकर अभिभावकों को भी सूचित कर दिया है।




रिज पर नहीं चलेंगे घोड़े
रिज मैदान पर आज घोड़ों के संचालन पर भी पाबंदी रहेगी। इसके अलावा फोटोग्राफरों, प्रैम संचालकों को भी रिज या मालरोड पर काम की अनुमति नहीं मिलेगी। कच्चीघाटी में दुकानें बंद करने के फैसले पर कारोबारियों ने सवाल भी उठाए हैं। स्थानीय कारोबारी गगन लखनपाल, विनोद, सुरेश ने कहा कि वह राष्ट्रपति का स्वागत करना चाहते थे। पहले भी शिमला में राष्ट्रपति के दौरे हुए हैं, लेकिन कभी पूरा दिन दुकानें बंद नहीं करवाई गईं। पहली बार ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article