फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President's Office not learned how to grow apples

गजब! सेब उगाना तक नहीं सीख पाया राष्ट्रपति कार्यालय

Mon, 14 Apr 2014 11:32 AM IST
Updated Mon, 14 Apr 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
President's Office not learned how to grow apples

देश का राष्ट्रपति कार्यालय हिमाचल में सेब उगाना नहीं सीख पाया। इसे छराबड़ा में राष्ट्रपति कार्यालय के तकरीबन 125 एकड़ जमीन पर फैले बगीचे को देखकर माना जा सकता है।

विज्ञापन


यह इस लायक नहीं है कि इसमें बागवानी की जा सके। राज्य सचिवालय शिमला से लगभग 14 किलोमीटर दूर भारत के राष्ट्रपति के ट्रांजिट निवास रिट्रीट भवन के साथ है यह बगीचा।
विज्ञापन


बगीचे की देखभाल करने के लिए कर्मचारियों की लंबी चौड़ी फौज है। बगीचे की डेकोरेशन तो खूब की गई है।

बगीचे तक जाने के लिए सीमेंट से सड़क तैयार की गई है, जाली की बाड़ लगाई गई है और स्ट्रीट लाइटें चमक रही हैं बगीचे के बाहर टनों गोबर पड़ा है।

घास कटी पड़ी है, लेकिन बगीचा एकदम उजाड़ है। सेब के अधिकतर पेड़ सूखकर जमीन पर गिरे हुए हैं। जो बचे हैं, लगता है कि उनकी ठीक से देखभाल नहीं की जा रही। खाली हुई जगहों पर नए पौधे भी नहीं दिखते।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्य हमसे सीख रहे खेती करना

President's Office not learned how to grow apples

हिमाचल से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड के साथ ही पूर्वोत्तर राज्य तक के बागवान सेब की अत्याधुनिक बागवानी सीख रहे हैं।

पास में ही मशोबरा में नौणी विवि का क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र है। मगर राष्ट्रपति कार्यालय की मदद हिमाचल नहीं कर पाया।

उधर, डा. वाईएस परमार उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डा. विजय सिंह ठाकुर का कहना है कि यदि राष्ट्रपति कार्यालय इस संबंध में उनसे कोई मदद मांगेगा तो बिल्कुल कोई प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वीआईपी एरिया होने पर अपने स्तर पर नौणी विश्वविद्यालय का मशोबरा अनुसंधान केंद्र यहां कुछ नहीं कर सकता। कुछ साल पहले कुछ पौधे जरूर मांगे गए थे।

यहां एक बहुत पुराना बगीचा रहा है, जिसकी उम्र पूरी हो चुकी है। इसलिए इसे उजाड़ होना ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed