फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   president ram nath kovind Shimla Visit and vidhan sabha adhyaksh vipin parmar press conference

राष्ट्रपति का शिमला दौरा: तैयारियों में जुटा प्रशासन, हरियाणा से जैमर गाड़ियां भी लाई गई

Tue, 14 Sep 2021 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 14 Sep 2021 01:47 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का शिमला दौरा एक दिन घटा दिया गया है। वे 16 सितंबर को शिमला पहुंचेंगे और 19 सितंबर को दिल्ली लौटेंगे।

विज्ञापन
president ram nath kovind Shimla Visit and vidhan sabha adhyaksh vipin parmar press conference
जैमर गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। हरियाणा से जैमर गाड़ियां भी लाई गई हैं। वहीं प्रदेश सरकार ने अपनी जैमर गाड़ियों को भी राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगाया है। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह आज राज्य सचिवालय में अधिकरियों के साथ बैठक करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने प्रेस वार्ता कर राष्ट्रपति दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।  

विज्ञापन


आईजीएमसी ने तैयार की स्पेशल टीम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। आईजीएमसी ने राष्ट्रपति के साथ आवाजाही के लिए डॉक्टरों की स्पेशल टीम तैयार की है। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि स्पेशल टीम में विभिन्न विभागों के चार अलग-अलग डॉक्टर 19 सितंबर पर ड्यूटियां देंगे। अस्पताल में तैयार की गई स्पेशल टीम की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसके अलावा एंबुलेंस भी हर समय तैयार रहेंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का शिमला दौरा एक दिन घटा दिया गया है। वे 16 सितंबर को शिमला पहुंचेंगे और 19 सितंबर को दिल्ली लौटेंगे। नए फरमानों के अनुसार राष्ट्रपति शिमला के रिट्रीट में नहीं ठहरेंगे। उनके ठहरने की व्यवस्था अब चौड़ा मैदान स्थित निजी होटल सिसिल में की गई है।  सूत्रों के अनुसार रामनाथ कोविंद शिमला के राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में नहीं ठहरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रिट्रीट में आयोजित होने वाली हाई टी और ऐट होम का आयोजन भी नहीं होगा। पहले राष्ट्रपति ने 16 से 20 सितंबर तक शिमला में ठहरना था, लेकिन अब उनका कार्यक्रम एक दिन घटा दिया गया है। कोविंद अब 19 सितंबर को नई दिल्ली लौट जाएंगे। उनके साथ घूमने आने वाले मेहमानों की संख्या में कोई कटौती भी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed