फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   president ram nath kovind connection with Nachan Vidhan Sabha constituency in Mandi Himachal Pradesh

राष्ट्रपति दौरा: नाचन में गांव-गांव लोगों से मिलकर मांगे थे विधायक विनोद के लिए वोट

Sat, 18 Sep 2021 02:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Sep 2021 02:08 AM IST
सार

विनोद कुमार बताते हैं बेहद मीठे स्वभाव वाले कोविंद उस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं के घर ही रुका करते थे। वह बिना तामझाम के कहीं भी आम कार्यकर्ताओं के बीच बैठ जाते थे।

विज्ञापन
president ram nath kovind connection with Nachan Vidhan Sabha constituency in Mandi Himachal Pradesh
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हिमाचल प्रदेश से गहरा नाता रहा है। कहने को तो वह पहली बार 1974 में कुल्लू मनाली के दौरे पर आए थे, लेकिन इसके बाद लगातार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आते रहे। 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान नाचन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी थे। इस दौरान वह करीब दो हफ्ते तक रहे और पंद्रह से ज्यादा पंचायतों का दौरा कर गांव-गांव जाकर लोगों से उस समय भाजपा प्रत्याशी रहे विनोद कुमार के लिए वोट मांगे थे।

विज्ञापन


विनोद उस चुनाव में पहली बार जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे थे। विनोद कुमार बताते हैं बेहद मीठे स्वभाव वाले कोविंद उस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं के घर ही रुका करते थे। वह बिना तामझाम के कहीं भी आम कार्यकर्ताओं के बीच बैठ जाते थे। स्थानीय परंपराओं का भी वह पूरा सम्मान करते थे। एक कार्यकर्ता संतराम मोदी के घर रुके तो वहां स्थित घूघा मंदिर में पूजा अर्चन करने के बाद ही खाना खाया।
विज्ञापन


उनका यही मिलनसार व सभी का सम्मान करने वाला व्यवहार स्थानीय लोगों को अपनत्व देता था। उनकी जीत में कोविंद के परिश्रम ने अहम भूमिका अदा की थी। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने बताया कि राष्ट्रपति कोविंद से उनकी पहली मुलाकात तभी हुई थी। चूंकि, वह भी विनोद की ही तरह पहली बार चुनाव लड़ रहे थे। ऐसे में कोविंद ने उन्हें भी कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम लोगों से जुड़ने के टिप्स दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed