{"_id":"beb005721bd9a6ca8d13c691d869ed89","slug":"president-pranab-mukherjee-on-shimla-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वीरवार को परिवार सहित छुट्टियां मनाने नई दिल्ली से शिमला पहुंचे। कल्याणी हेलीपैड पर कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति 11 से 15 जून तक अपने पांच दिवसीय शिमला प्रवास पर हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी, बहू सुगंधि मुखर्जी और पोती कुमारी अहाना मुखर्जी भी पहुंची हैं। शिमला पहुंचते ही सभी छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट पहुंचे और विश्राम किया। यह उनका निजी दौरा है। आगामी दिनों का उनका कोई कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी दो दिन पहले ही शिमला आ गए थे। वे वीरवार को दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
वहीं, सिंचाई मंत्री विद्या स्टोक्स, परिवहन मंत्री जीएस बाली, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल और पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा भी उनके स्वागत के लिए छराबड़ा गए।
विज्ञापन
यहां नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान, मुख्य सचिव पी. मित्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आरट्रैक के कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रमन धवन, उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति, सेना के वरिष्ठ अधिकारी और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।