{"_id":"1de431b2b3cda5955dbc2ef76ef2536f","slug":"president-police-madel-to-balvir-singh-of-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के इस बहादुर जवान को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के इस बहादुर जवान को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Updated Tue, 02 Feb 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल में तैनात लाहौल-स्पीति के सेकेंड-इन-कमांड अधिकारी बलवीर सिंह को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। बीते साल छत्तीसगढ़ के कनकेर के जंगलों में नक्सलियों ने बीएसएफ के एक दल पर घात लगाकर हमला किया।
विज्ञापन
दल का नेतृत्व बलवीर सिंह कर रहे थे। अदम्य साहस का परिचय देते हुए बीएसफ के जांबाजों ने इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को ढेर किया था। वर्ष 1995 में संघ लोक सेवा आयोग के जरिये बलवीर सिंह को बीएसएफ में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट नियुक्ति मिली।
विज्ञापन
उन्होंने पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी बंगाल, गुजरात और छत्तीसगढ़ में इस दौरान देश को अपनी सेवाएं दीं। बलवीर सिंह ने धर्मशाला कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। इससे पहले भी नक्सलियों के साथ जंग में अदम्य साहस का परिचय देने पर छत्तीसगढ़ सरकार बलवीर सिंह को नकद 3 लाख रुपये देकर सम्मानित कर चुकी है। इनके पिता शोभा राम आईबी से रिटायर्ड अधिकारी हैं। माता बूटी देवी एक गृहिणी हैं।
विज्ञापन
बलवीर अब यूएन की शांति सेना में शामिल होकर जाएंगे हैती
बलवीर सिंह अब यूएन पीस कीपिंग फोर्स में शामिल होकर कैरेबियन देश हैती जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के लिए बलवीर सिंह का चयन हुआ है। 17 फरवरी को हैती के लिए रवाना होंगे।