फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   president of india ramnath kovind met crew of INSV Tarini in delhi

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिली टीम तारिणी, अनुभव किए साझा

Sat, 02 Jun 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 02 Jun 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
president of india ramnath kovind met crew of INSV Tarini in delhi

टीम तारिणी ने दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात की और सागर परिक्रमा को लेकर विस्तार से चर्चा की। छोटी सी नौका में महीनों रहकर सागर परिक्रमा करने वाली भारतीय नेवी की छह महिला अधिकारियों की टीम के जज्बे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सलाम किया है।

विज्ञापन


 टीम में कुल्लू जिला के मौहल से संबंध रखने वाली जांबाज प्रतिभा जम्वाल भी मौजूद रही।  टीम ने राष्ट्रपति को सागर परिक्रमा के बारे में बताया और विस्तार से इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


टीम सदस्यों से इस परिक्रमा को लेकर अपने व्यक्तिगत अनुभव साझे किए। इसके बाद राष्ट्रपति ने टीम सदस्यों से कई प्रश्न पूछे। इमरजेंसी के दौरान किस तरह मैनेज किया, किस तरह कार्य योजना रहती थी, समेत अन्य प्रश्न टीम से पूछे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब परिजनों के साथ गुजारूंगी वक्त

president of india ramnath kovind met crew of INSV Tarini in delhi

254 दिन तक छोटी सी नौका में रहकर सागर परिक्रमा करने वाली भारतीय नेवी की छह महिला अधिकारियों की टीम के हौसले को देश-दुनिया सलाम कर रही है। विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत न हारकर टीम ने महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया है।

इधर, लेफ्टिनेंट प्रतिभा जम्वाल ने अमर उजाला से कहा कि राष्ट्रपति से मुलाकात शानदार रही। टीम के कार्य की सराहना होने पर बेहद खुशी मिल रही है। जल्द वह अपने गृह क्षेत्र कुल्लू पहुंचेंगी और परिजनों के साथ समय गुजारेंगी।

वहीं, प्रतिभा के पिता रवि जम्वाल ने कहा कि बेटी की उपलब्धि ने सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। बेटी पर नाज है। उसके घर लौटने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed