{"_id":"69eda0ad007fa924f00a9165","slug":"president-droupadi-murmu-himachal-visit-1000-personnel-to-be-deployed-for-security-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा: सुरक्षा में तैनात होंगे एक हजार जवान; जानें सबकुछ विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा: सुरक्षा में तैनात होंगे एक हजार जवान; जानें सबकुछ विस्तार से
Sun, 26 Apr 2026 10:50 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:50 AM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल को शिमला पहुंचेंगी। पुलिस विभाग के मुताबिक राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र को तीन सेक्टर में बांटा गया है। इसी आधार पर ड्यूटियां सौंपी गईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सिस्सू और अटल टनल के आसपास 29 अप्रैल को करीब एक घंटे का दौरा होगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 27 अप्रैल से प्रस्तावित हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत शिमला में भारी पुलिस बल तैनात है। रिज पर शनिवार को डीआईजी दक्षिणी परिक्षेत्र अंजुम आरा और एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कर्मचारियों को राष्ट्रपति के दौरे की ड्यूटी को लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को देखते हुए शिमला से छराबड़ा रिट्रीट तक कारकेड रिहर्सल का आयोजन किया गया। रविवार को भी कारकेड रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शहर के कई मार्गों पर पूर्वाभ्यास के दौरान कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो सकती है।
विज्ञापन
शिमला पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि इस दौरान जरूरी यात्रा के लिए बाईपास समेत अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। राष्ट्रपति दौरे को लेकर शिमला में एक हजार से अधिक पुलिस जवानों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा राज्य खुफिया एजेंसी सीआईडी भी अलर्ट मोड पर है। एडीजी सीआईडी ज्ञानेश्वर ने भी रिज पर ब्रीफिंग के दौरान सीआईडी के कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए।
पुलिस विभाग के मुताबिक राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र को तीन सेक्टर में बांटा गया है। इसी आधार पर ड्यूटियां सौंपी गईं। शिमला पुलिस ने शहरवासियों से आग्रह किया कि सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग करने से बचें जिससे की वाहनों की आवाजाही के साथ ही वीआईपी मूवमेंट भी किसी की परेशानी न आए। इसके साथ ही आपातकालीन वाहनों एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सिस्सू और अटल टनल में रुकेंगी द्रौपदी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सिस्सू और अटल टनल के आसपास 29 अप्रैल को करीब एक घंटे का दौरा होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति अटल टनल से नॉर्थ पोर्टल पहुंचेंगी और सिस्सू हेलिपैड से हेलिकॉप्टर से वापस रवाना होंगी। जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन की टीम उनका स्वागत करेगी। बीआरओ की ओर से खानपान की व्यवस्था भी की गई है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अटल टनल से सिस्सू हेलिपैड तक के पूरे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगाई गई है। राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए शनिवार को सेना के एम-17 हेलिकॉप्टर से अभ्यास किया गया। हेलिकाप्टर ने भुंतर हवाई अड्डे से उड़ान भरी और लाहौल के सिस्सू के साथ मनाली के सासे हेलिपैड तक अभ्यास किया।