Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BDC Chairperson Naveen Kalta apprised villagers of development schemes

Shimla News: बीडीसी अध्यक्ष नवीन काल्टा ने ग्रामीणों को बताईं विकास योजनाएं

Tue, 10 Nov 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
BDC Chairperson Naveen Kalta apprised villagers of development schemes
सरकारी योजनाओं का लाभ घरद्वार तक पहुंचाना प्राथमिकता
विज्ञापन

नारकंडा ब्लॉक की सभी पंचायतों का होगा समान विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
बीडीसी अध्यक्ष नारकंडा नवीन काल्टा ने भुट्टी पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के साथ वीबी-जी राम जी योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और क्रियान्वयन से जुड़े कई पहलुओं पर भी चर्चा की। पंचायत पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने नवीन काल्टा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक घरद्वार पहुंचाना प्राथमिकता है। नवीन काल्टा ने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होना जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने वीबी-जी राम जी योजना के प्रावधानों और इसे प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने को लेकर भी ग्रामीणों से विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि नारकंडा विकासखंड की सभी पंचायतों का समग्र और संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। प्रत्येक पंचायत को समान दृष्टि से देखते हुए स्थानीय जरूरतों और समस्याओं के आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपनी समस्याओं को पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर भुट्टी पंचायत की प्रधान उषा ने बीडीसी अध्यक्ष का पंचायत में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के ऐसे दौरों से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं सामने रखने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed