फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   President Droupadi Murmu Delighted by Himachali Flavors; Praises Sepu Badi and Kinnauri Rajma.

Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भाए हिमाचली स्वाद, सेपु बड़ी और किन्नौरी राजमाह की तारीफ

Wed, 29 Apr 2026 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 12:00 AM IST
सार

 राज्यपाल कविंद्र गुप्ता की ओर से राष्ट्रपति के सम्मान में दिए गए रात्रिभोज में पारंपरिक स्वाद और आधुनिक व्यंजनों का आकर्षक संगम परोसा गया। 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Delighted by Himachali Flavors; Praises Sepu Badi and Kinnauri Rajma.
लोकभवन में राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे के दौरान लोक भवन में भव्य स्टेट डिनर में हिमाचली व्यंजनों की खास छटा देखने को मिली। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता की ओर से राष्ट्रपति के सम्मान में दिए गए रात्रिभोज में पारंपरिक स्वाद और आधुनिक व्यंजनों का आकर्षक संगम परोसा गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने खासतौर पर हिमाचल के पारंपरिक व्यंजन सेपु बड़ी, लिंगड़ी की सब्जी और किन्नौरी राजमाह मसाला की सराहना की। उन्होंने इन व्यंजनों के अनूठे स्वाद और स्थानीयता की झलक की प्रशंसा की। रात्रि भोज की शुरुआत अतिथियों के गर्मजोशी भरे स्वागत से हुई, इसमें ताजे फलों के जूस, विभिन्न फ्लेवर के पेय और नारियल पानी परोसा गया। इसके बाद वेज कॉर्न ब्रॉथ और ब्रोकली आल्मंड सूप के साथ सूप स्टिक्स और रोल्स ने मेहमानों की भूख बढ़ाई। मुख्य व्यंजनों में पनीर लबाबदार, मशरूम मटर, चना रेंथा, दिलकुश कोफ्ता और येलो दाल के साथ हिमाचली पकवानों ने खास पहचान बनाई।

विज्ञापन
Trending Videos

सेपु बड़ी, लिंगड़ी की सब्जी और किन्नौरी राजमाह मसाला ने मेहमानों का दिल जीत लिया, साथ ही खीरा-पुदीना रायता, विभिन्न सलाद और मल्टीग्रेन, मिस्सी, नान और तंदूरी रोटियां भी परोसी गईं। डेजर्ट में मखाना खीर, चुकंदर का हलवा, आइसक्रीम और ताजे फलों की पेशकश की गई। खासकर चुकंदर के हलवे को राष्ट्रपति के साथ आए अतिथियों ने खूब पसंद किया। करीब 150 वीआईपी मेहमानों के लिए तैयार इस विशेष मेन्यू के अलावा लगभग 200 अन्य अतिथियों के लिए भी अलग से भोजन की व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकभवन भोज में ये रहे मौजूद
राष्ट्रपति शाम करीब 7:00बजे लोक भवन पहुंचीं। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता और प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। लोकभवन के आदित्य कक्ष में राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर ने राष्ट्रपति को सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने राज्यपाल के परिवार के सदस्यों से भी आत्मीय बातचीत की। इसके बाद दरबार हॉल में आयोजित राज्य भोज में शामिल हुईं। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धनीराम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने शिमला की रिमझिम बारिश में रिट्रीट में ही फरमाया आराम
राष्ट्रपति ने मंगलवार को राजधानी शिमला की रिमझिम बारिश के बीच अपने अधिकारिक निवास रिट्रीट में ही आराम फरमाया। छराबड़ा के जंगल में बसे निवास में ठंडी हवाओं के बीच राष्ट्रपति ने अपने निवास के प्रांगण में ही सैर की। बुधवार सुबह राष्ट्रपति शिमला से अटल टनल रोहतांग के लिए रवाना होंगी। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता भी रोहतांग जाएंगे। शाम को राष्ट्रपति शिमला लौट आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed