फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   President Draupadi Murmu reach Shimla today on a five-day visit to Himachal

President Visit : शिमला की ठंडी वादियों में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रिट्रीट के बगीचे में टहलीं

Sat, 04 May 2024 07:45 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 04 May 2024 07:45 PM IST
सार

राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मशोबरा स्थित कल्याणी हेलिपैड पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu reach Shimla today on a five-day visit to Himachal
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला पहुंचने पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला शिमला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार सुबह राजधानी शिमला की ठंडी वादियों में पहुंचीं। राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मशोबरा स्थित कल्याणी हेलिपैड पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति हिमाचल के पांच दिवसीय दौरे पर अपने परिवार के आठ सदस्यों के साथ आईं हैं। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे राष्ट्रपति अपने अधिकारिक निवास रिट्रीट पहुंचीं। पहले दिन राष्ट्रपति ने रिट्रीट में रहकर आराम किया, शाम को बगीचे में टहलीं।

विज्ञापन


रविवार को राष्ट्रपति शिमला से सटे सियोग स्थित कैचमेंट एरिया का भ्रमण करने जाएंगी। राष्ट्रपति 6 मई को केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। 7 मई को शिमला के संकट मोचन और तारादेवी मंदिर जाएंगी। शाम को रिज मैदान और मालरोड की सैर करने के बाद गेयटी थियेटर में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। 7 मई को राज्यपाल की ओर से राजभवन शिमला में राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रि भोज दिया जाएगा।
विज्ञापन



8 मई की सुबह राष्ट्रपति के दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। सुरक्षा की दृष्टि से राजधानी शिमला को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात हैं। शनिवार सुबह कल्याणी हेलीपैड पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राष्ट्रपति के दौरे के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार और प्रदेश सरकार एवं सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed