फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparing to dissolve Himachal Congress state executive

हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने की तैयारी

Tue, 28 May 2019 11:40 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 May 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Preparing to dissolve Himachal Congress state executive
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटें गंवाने के बाद कांग्रेस हाईकमान एक्शन में आ गया है। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी शीघ्र भंग करने की तैयारी जा रही है। कांग्रेस की जिला और ब्लाक कमेटियां भी साथ ही भंग होंगी।

विज्ञापन


हाईकमान के फरमान पर प्रदेश के चार मौजूदा जिला कांग्रेस कमेटी प्रधानों पर अनुशासन की तलवार चलाई जा सकती है। पार्टी नेताओं के अब निर्धारित उम्र के बाद प्रदेश कांग्रेस का पदाधिकारी भी नहीं बनाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी (आरजी) के दफ्तर में लोकसभा चुनाव के दौरान तो शिकायतें पहुंचाई जा रही थीं। अब भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस के हारे हुए प्रत्याशी शिकायत भेज रहे है कि कई नेताओं की भूमिका सकारात्मक नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता मीडिया में पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे

आज भी नेता मीडिया में पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। जिन नेताओं की चुनाव ड्यूटी जिस क्षेत्र में लगाई गई थी, वहां नहीं गए। इन बेलगाम नेताओं से पूछा जाए कि जिस क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी, वहां किन विधानसभा क्षेत्रों में कब प्रचार किया और उनके साथ क्षेत्र के कौन से नेता साथ में थे।  

बताते हैं कि आरजी आफिस के कड़ा नोटिस लेने के बाद हाईकमान ने फरमान दिए हैं कि तत्काल प्रभाव से प्रदेश, जिला और ब्लाक कमेटियों को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए ताकि कम से कम समय में कांग्रेस को विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिक मजबूत किया जा सके।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed