फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparations to extend summer school vacations for one more week

कोरोना: ग्रीष्मकालीन स्कूलों में एक सप्ताह और छुट्टियां बढ़ाने की तैयारी

Fri, 07 Jan 2022 07:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jan 2022 07:06 PM IST
सार

अभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 9 जनवरी तक अवकाश दिया गया है। 10 जनवरी से ये स्कूल खुलने हैं। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने पर शिक्षा विभाग ने कुछ समय के लिए स्कूलों को बंद ही रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Preparations to extend summer school vacations for one more week
स्कूल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां एक सप्ताह और बढ़ सकती हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर शिक्षा विभाग ने सरकार को दो विकल्पों का प्रस्ताव भेजा है। पहले प्रस्ताव में 16 जनवरी तक स्कूल बंद रखने की सिफारिश है। दूसरे विकल्प में टीका लगा चुके नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही स्कूल बुलाने का प्रस्ताव है। इस दौरान पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री की मंजूरी से शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव पर शनिवार को फैसला होने की संभावना है।

विज्ञापन


अभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 9 जनवरी तक अवकाश दिया गया है। 10 जनवरी से ये स्कूल खुलने हैं। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने पर शिक्षा विभाग ने कुछ समय के लिए स्कूलों को बंद ही रखने का फैसला लिया है। उधर, प्रदेश में तकनीकी शिक्षण संस्थान बंद नहीं होंगे। पॉलीटेक्निक, आईटीआई और इंजीनियरिंग कॉलेज पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत खुले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed