{"_id":"626980b3cb1ea93117231b2f","slug":"preparations-complete-upsc-s-preliminary-exam-will-be-held-for-the-first-time-in-dharamsala-and-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी: धर्मशाला और मंडी में पहली बार होगी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी: धर्मशाला और मंडी में पहली बार होगी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा
Wed, 27 Apr 2022 11:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:13 PM IST
सार
शिमला के बाद इस वर्ष पहली बार मंडी और कांगड़ा जिले में भी यह परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा के लिए धर्मशाला में तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बुधवार को परीक्षा की तैयारियों पर हुई बैठक में कहा कि धर्मशाला में भी इस बार परीक्षा होगी।
विज्ञापन
यूपीएससी की परीक्षा को लेकर बैठक आयोजित।
- फोटो : संवाद
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) पांच जून को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा करवाने जा रहा है। शिमला के बाद इस वर्ष पहली बार मंडी और कांगड़ा जिले में भी यह परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा के लिए धर्मशाला में तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बुधवार को परीक्षा की तैयारियों पर हुई बैठक में कहा कि धर्मशाला में भी इस बार परीक्षा होगी। इस अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग के उप सचिव एसके गुप्ता, अंडर सचिव उज्ज्वल कुमार और दीप पंत विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यूपीएससी अधिकारियों ने धर्मशाला में परीक्षा को लेकर मार्गदर्शन किया और इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के दायित्वों की जानकारी दी।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) धर्मशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) धर्मशाला और धर्मशाला कॉलेज में केंद्र स्थापित किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में परीक्षा केंद्र के होने से जिले के साथ-साथ अन्य साथ लगते जिलों के उम्मीदवारों को भी सुविधा होगी। संघ लोक सेवा आयोग के उप सचिव एसके गुप्ता ने बताया कि पांच जून को परीक्षा कोविड नियमों का पालन करते हुए सुबह और शाम दो सत्रों में करवाई जाएगी। उम्मीदवारों को एक घंटा पहले केंद्र में आना होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एसी मदन कुमार, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, पीओ डीआरडीए सोनू गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन