{"_id":"609fcb775e24610aae375395","slug":"preparations-begin-to-deal-with-the-third-wave-of-coronavirus-task-force-will-be-formed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू, गठित होगी टास्क फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू, गठित होगी टास्क फोर्स
Sat, 15 May 2021 06:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 May 2021 06:54 PM IST
सार
स्वास्थ्य मिशन निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि यह टास्क फोर्स इस महामारी से निपटने के लिए आवश्यक मशीनरी, यंत्र और श्रमशक्ति प्रदान करने के लिए उपयुक्त योजना भी तैयार करेगी।
विज्ञापन
कोरोनावायरस(सांकेतिक)
- फोटो : PIB
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार ने पीडीएट्रिक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है। तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका है।
स्वास्थ्य मिशन निदेशक निपुण जिंदल ने बताया कि यह फोर्स समय-समय पर उचित परामर्श देने के अलावा विभिन्न पीआईसीयू, एम-एनआईसीयू, एसएनसीयू, एनबीएसयू आदि में आधारभूत ढांचे की उपलब्धता का अध्ययन करेगी। उन्होंने कहा कि यह टास्क फोर्स इस महामारी से निपटने के लिए आवश्यक मशीनरी, यंत्र और श्रमशक्ति प्रदान करने के लिए उपयुक्त योजना भी तैयार करेगी।
180 दिन और बढ़ी बीमा योजना की अवधि
वैश्विक महामारी के दौरान कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना को 180 दिन और बढ़ा दिया है। यह योजना 24 अप्रैल, 2021 तक लागू थी। इस योजना का लाभ स्वास्थ्य कर्मियों के आश्रितों को सुरक्षा प्रदान करना है।