फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation to take action against officers and employees who were absent from duty during the disaster, show

Mandi News: आपदा में ड्यूटी से नदारद रहे अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी, कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 22 Sep 2023 07:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Sep 2023 07:11 PM IST
सार

मंडी जिले में बीते दिनों प्राकृतिक आपदा के दौरान जहां अनेक अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात एक कर आपदा राहत कार्यों में डटे रहे, वहीं कुछ इन विकट परिस्थितियों में बिना वाजिब वजह बताए ड्यूटी से नदारद रहे। 

विज्ञापन
Preparation to take action against officers and employees who were absent from duty during the disaster, show
नोटिस(सांकेतिक)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीते दिनों प्राकृतिक आपदा के दौरान जहां अनेक अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात एक कर आपदा राहत कार्यों में डटे रहे, वहीं कुछ इन विकट परिस्थितियों में बिना वाजिब वजह बताए ड्यूटी से नदारद रहे। अब मंडी जिला प्रशासन आपदा में ड्यूटी से कन्नी काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। जिला प्रशासन ने आपदा के समय ड्यूटी से नदारद रहे बालीचौकी उपमंडल के विभिन्न विभागों के 12 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी मंडी डॉ. मदन कुमार ने कहा कि आपदा के समय में जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोगों की सुरक्षा और उन्हें राहत देने के लिए बहुत हिम्मत और जज्बे से काम किया है।

विज्ञापन


लेकिन कुछ ऐसे मामले भी संज्ञान में आए हैं जिनमें विकट समय में कुछ अधिकारी-कर्मचारी बिना किसी सूचना के अपनी ड्यूटी से नदारद रहे। प्रशासन ने ऐसे मामलों को बहुत गंभीरता से लिया है। आपदा के समय में अपने कर्तव्य का सही पालन नहीं करने और कोताही के कारण आपदा प्रबंधन में कठिनाई तो होती ही है, साथ ही अव्यवस्था का आलम भी बनता है। वहीं, इससे जी-जान से काम करने वाले लोगों का हौसला भी टूटता है। प्रशासन ने ऐसे लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे बिना पूर्व जानकारी दिए ड्यूटी से गायब रहने का कारण पूछा है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed