{"_id":"60bf7c058ebc3ed48f18ae5e","slug":"preparation-to-start-transport-service-in-himachal-from-june-14-decision-will-be-taken-in-cabinet-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी, कैबिनेट बैठक में होगा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी, कैबिनेट बैठक में होगा निर्णय
Wed, 09 Jun 2021 10:25 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:25 AM IST
सार
हिमाचल में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। करीब दो महीने से परिवहन निगम की बसें खड़ी हैं। इससे निगम को 120 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
बस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों को स्टेशन पर पहुंचने, बसों की मरम्मत और दिन में एक बार बसों को स्टार्ट करने के लिए कहा गया है। 11 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा के बाद फैसला ले सकते हैं। करीब दो महीने से परिवहन निगम की बसें खड़ी हैं।
विज्ञापन
इससे निगम को 120 करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में परिवहन निगम के पास 3100 बसें हैं। इतनी ही निजी बस ऑपरेटरों के पास हैं। निजी बस ऑपरेटर टैक्स माफ करने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि सरकार ने इनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। निगम प्रबंधन की माने तो बसें खड़ी रहने से करीब डेढ़ सौ करोड़ का नुकसान अब तक निगम को हो चुका है। निगम का कोष खाली हो गया है। कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए सरकार पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन