फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation to start Kiratpur-Manali fourlane, board submitted report

Kiratpur Manali fourlane: किरतपुर-मनाली फोरलेन शुरू करने की तैयारी, बोर्ड ने सौंपी रिपोर्ट

Mon, 08 May 2023 08:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 May 2023 08:17 PM IST
सार

किरतपुर-मनाली फोरलेन को जल्द शुरू किया जाना है। इसमें 14 में से 10 टनलों का कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य प्रगति पर है। इसमें एनएचआई शिमला को फोरलेन पर साइन बोर्ड, क्रैश बैरियर, वाहनों की स्पीड, पैदल चलने के लिए मार्ग आदि किए जाने को कहा गया है।

विज्ञापन
Preparation to start Kiratpur-Manali fourlane, board submitted report
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

 किरतपुर-मनाली फोरलेन पर यातायात उल्लंघन को कम करने और सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को सुनिश्चित करने को लेकर गठित बोर्ड ने पुलिस मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट दे दी है। बाकायदा, बोर्ड ने इसको लेकर अपनी प्रस्तुति भी दी है। किरतपुर-मनाली फोरलेन को जल्द शुरू किया जाना है। इसमें 14 में से 10 टनलों का कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य प्रगति पर है। इसमें एनएचआई शिमला को फोरलेन पर साइन बोर्ड, क्रैश बैरियर, वाहनों की स्पीड, पैदल चलने के लिए मार्ग आदि किए जाने को कहा गया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुलिस अधिकारियों का छह सदस्यीय बोर्ड गठित किया है। इसमें डीआईजी मधुसूदन, एनएचआई शिमला के आरओ अब्दुल बासित, एसपी मंडी सौम्या, एसपी बिलासपुर कार्तिकेयन, एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा और एआईजी टीटीआर संदीप धवल शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेशों के बाद पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने अधिकारियों का बोर्ड गठित किया है। यह बोर्ड रोड सेफ्टी और ट्रैफिक सिस्टम के अलावा व्हीकल मॉनीटरिंग सिस्टम, (वीएमएस) लगाए जाने की विस्तृत रिपोर्ट दी गई है। उल्लेखनीय है कि किरतपुर-मनाली फोरलेन का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। अगले महीने तक इसके पूरा होने की संभावनाएं हैं। ऐसे में पुलिस और एनएचएआई की ओर से फोरलेन पर रोड सेफ्टी और ट्रैफिक सिस्टम को सुदृढ़ किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed