{"_id":"65d221c2f7f8d130e103dd0b","slug":"preparation-to-provide-relief-to-multi-task-workers-of-himachal-public-works-department-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्करों को राहत देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्करों को राहत देने की तैयारी
Mon, 19 Feb 2024 11:15 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:15 AM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बजट पर चर्चा के दौरान इनका मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कह चुके हैं कि बजट में कई चीजें छूट गई है। इस विषय पर विधानसभा में स्थिति स्पष्ट की जानी है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोक निर्माण विभाग में तैनात मल्टी टास्क वर्करों वर्करों को सरकार राहत देने की तैयारी में है। बजट में ये कैटेगरी छूटी है। ऐसे में इनको राहत देने के लिए लोक निर्माण विभाग, वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बजट पर चर्चा के दौरान इनका मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कह चुके हैं कि बजट में कई चीजें छूट गई है। इस विषय पर विधानसभा में स्थिति स्पष्ट की जानी है।
विज्ञापन
हिमाचल में चार हजार से ज्यादा मल्टी टॉस्क वर्कर है। इन वर्करों को सरकार से उम्मीद थी कि बजट में उनके लिए कुछ न कुछ मिलेगा। इन लोक निर्माण मंत्री ने इन वर्करों को आश्वस्त भी किया था। अब बजट पर चर्चा के दौरान इनके लिए घोषणा की जा सकती है। इन वर्करों को 4500 के करीब मानदेय मिलता है। इन वर्करों को लोक निर्माण विभाग के मंडल व उपमंडल स्तर पर तैनात किया गया है। आपदा के समय में इन वर्करों ने युद्द स्तर पर काम किया है। ये वर्कर अब सरकार से उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
जल रक्षक बोले, मानदेय में 300 रुपये की बढ़ोतरी नाकाफी
प्रदेश सरकार ने बजट में जल रक्षकों के मानदेय में 300 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब इन्हें 5300 रुपये मिलेगा। लेकिन हिमाचल जल रक्षक संघ 300 रुपये की बढ़ोतरी को नाकामी बता रहे हैं। ऐसे में इन वर्करों ने 22 फरवरी को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने का एलान किया है।
विज्ञापन