फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation to issue NPA to doctors soon, exercise started in health department NPA, doctors

हिमाचल: डॉक्टरों को एनपीए जल्द जारी करने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग में शुरू की कसरत

Tue, 30 Jan 2024 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jan 2024 10:39 AM IST
सार

 स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल कह चुके हैं कि डाॅक्टरों का एनपीए बंद नहीं किया गया है। इसे रोका गया है। हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के चलते जानमाल की भारी क्षति हुई है।

विज्ञापन
Preparation to issue NPA to doctors soon, exercise started in health department NPA, doctors
डाॅक्टर एनपीए मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में डाॅक्टरों का एनपीए (नाॅन प्रेक्टिस अलाउंस) जल्द बहाल हो सकता है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में कसरत शुरू हो गई है। आगामी कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल कह चुके हैं कि डाॅक्टरों का एनपीए बंद नहीं किया गया है। इसे रोका गया है। हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के चलते जानमाल की भारी क्षति हुई है। सरकार को करोड़ों की चपत लगी है। प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए ऐसा किया गया है।

विज्ञापन


उधर, एनपीए बंद किए जाने और अन्य मांगों को लेकर डाॅक्टर बीते 10 दिनों से ओपीडी में काले बिल्ले लगाकर सेवाएं दे रहे हैं। डाॅक्टरों ने चेतावनी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, उनका रोष जारी रहेगा। दरअसल डॉक्टर एनपीए के अलावा सेवानिवृत्त चिकित्सक को सेवा विस्तार न दिए जाने और पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से आश्वासन मिलने के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


इसके चलते डॉक्टरों में रोष है। उधर, हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष राजेश राणा ने कहा कि एनपीए बीते साल बरसाद में आई आपदा के दौरान सरकार ने बंद कर दिया था, जो इन्हें प्रशिक्षण के समय कुल वेतन का 20 फीसदी दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed