फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparation to give many gifts in MC's budget, green tax will not be imposed

Shimla News: एमसी के बजट में कई सौगात देने की तैयारी, नहीं लगेगा ग्रीन टैक्स

Sat, 08 Feb 2025 02:01 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 08 Feb 2025 02:01 PM IST
सार

कांग्रेस शासित नगर निगम शहरवासियों को इस साल कई बड़ी सौगात देने जा रहा है।

विज्ञापन
Preparation to give many gifts in MC's budget, green tax will not be imposed
नगर निगम शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस शासित नगर निगम शहरवासियों को इस साल कई बड़ी सौगात देने जा रहा है। टैक्स का बोझ डाले बिना आम जनता को पार्किंग, पार्क और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाएं देने के अलावा कई बड़ी घोषणाएं बजट में हो सकती हैं। खास बात यह है कि इस बार नगर निगम के बजट में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से ग्रीन टैक्स वसूलने जैसी घोषणा नहीं होगी।
विज्ञापन


निगम ने इस बार बजट में इसे शामिल न करने का फैसला लिया है। पिछले पांच बजट में हर साल इसकी वसूली की घोषणा होती रही है लेकिन यह मामला सरकार के स्तर पर लंबित पड़ा है। इसलिए इस बार इसे बजट में न लाने की चर्चा है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को टाउनहॉल में अधिकारियों की बैठक ली। उपमहापौर उमा कौशल, आयुक्त भूपेंद्र अत्री समेत विभिन्न विभागों के अध्यक्ष इस बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन


महापौर ने पहले सभी विभागों के अध्यक्षों से आय और व्यय का ब्योरा मांगा। अधिकारियों ने बताया कि टैक्स, किराया के तौर पर निगम ने तय टारगेट से ज्यादा रिकवरी कर ली है। मार्च तक यह रिकवरी और बढ़ जाएगी। महापौर ने संपदा शाखा से पार्किंग को लेकर रिकॉर्ड मांगा। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 1.50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई पार्किंग से की जा चुकी है। मेयर अब 13 फरवरी को दोबारा बजट पर बैठक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमाई के साधन बढ़ाने पर रहेगा जोर
नगर निगम इस बार बजट में कमाई के साधन बढ़ाने पर जोर देगा। इसके लिए नए व्यावसायिक परिसर बनाने की घोषणा हो सकती है। पेयजल व्यवस्था कंपनी को सौंपने के बाद नगर निगम की कमाई घटी है। अब सिर्फ कूड़ा शुल्क, टैक्स, संपत्तियों के किराये, नक्शों को पास करने की फीस, पार्किंग शुल्क, एनओसी शुल्क, होर्डिंग्स आदि से ही निगम को कमाई हो रही है। वहीं दूसरी ओर मर्ज एरिया ग्रांट समेत कई अनुदान न मिलने से निगम को नुकसान हुआ है। शहरवासियों को एक छत के नीचे निगम की सभी सेवाएं देने पर भी बजट में घोषणा हो सकती है। नगर निगम ने शुक्रवार को भी इसके लिए सब्जी मंडी क्षेत्र का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed