फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem singh elected Bar association chunav

प्रेम सिंह नेगी बने बार एसोसिएशन के प्रधान

Wed, 01 Jun 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prem singh elected Bar association  chunav
सर्वेश सचिव और प्रभु नेगी सह सचिव चुने गए, खूब सिंह निर्विरोध चुने गए उपप्रधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला अदालत चक्कर में मंगलवार को हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रेम सिंह नेगी ने प्रधान पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने पूर्व प्रधान सबनीत सिंह चौहान और सुरेंद्र सिंह चौहान को शिकस्त दी। सचिव पद पर सर्वेश शर्मा ने जीत हासिल की। सह सचिव पद पर प्रभु नेगी विजयी रहे। उपप्रधान पद पर खूब सिंह का एक ही नामांकन आया था इसलिए उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान हुआ। 5 बजे मतगणना शुरू हुई। 6:00 बजे चुनाव परिणाम घोषित किया गया। चुनाव में 967 मतदाताओं में से 744 मतदाताओं ने मतदान किया। प्रेम सिंह नेगी ने सबसे अधिक 337, सुरेंद्र सिंह चौहान ने 211 और सबनीत सिंह चौहान ने 181 मत प्राप्त किया। 15 मत अवैध पाए गए। सचिव पद पर सर्वेश शर्मा ने 444 मत हासिल किए जबकि राजीव को 300 मत मिले। सह सचिव पद पर प्रभु नेगी ने 382 मत हासिल किए। बार एसोसियेशन के नव निर्वाचित प्रधान प्रेम सिंह नेगी ने उन्हें समर्थन देने के लिए बार एसोसियेशन के सभी सदस्यों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed