{"_id":"598db7b14f1c1bc1598b456f","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-tickets-to-candidates-for-himachal-vidhan-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल ने बताया विस चुनावों में किसे टिकट देगा पार्टी हाईकमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल ने बताया विस चुनावों में किसे टिकट देगा पार्टी हाईकमान
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने नए-पुराने चेहरे के सवाल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बात जिताऊ उम्मीदवार की होगी। टिकट जिसको भी मिले, बाकियों को मिलकर उस पार्टी प्रत्याशी के साथ काम करना होगा, नहीं तो पार्टी से बाहर जाना होगा। वह बड़सर विधानसभा हलके में दलित स्वाभिमान सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा नेतृत्व के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सही समय पर हाईकमान उचित निर्णय लेगी। 1998 में चुनाव से चार दिन पहले नेतृत्व की घोषणा हुई थी। ठीक इसी तरह 2007 में साठ उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद नेतृत्व की घोषणा हुई।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बारे में कि सबका प्रयास रहेगा कि शीघ्र उम्मीदवारों की सूचना दे दी जाए। कहा कि प्रदेश की 68 की 68 विधानसभा सीटों में कोई ऐसी सीट नहीं हैं, जहां हम जीते न हों। दलित स्वाभिमान सम्मेलन प्रदेश के सभी 68 विस क्षेत्रों में किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हर सम्मेलन में पहले हुए सम्मेलन से ज्यादा लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि साठ से ज्यादा सीटें भाजपा की होंगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, डा. सिकंदर, नितिन कुमार, अंकुश दत्त शर्मा, संदेश कुमार, राम रतन और कुलदीप ठाकुर आदि उपस्थित रहे।