फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement over gudiya case and hoshiyar singh

गुड़िया, होशियार जैसे मामलों से प्रदेश शर्मसार : प्रेम कुमार धूमल

Wed, 01 Nov 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर) Updated Wed, 01 Nov 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement over gudiya case and hoshiyar singh

भाजपा के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने घुमारवीं के दधोल में चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुड़िया प्रकरण, होशियार सिंह मामला और कुल्लू में नाबालिग से दुराचार और हत्या से प्रदेश शर्मसार हो गया है। 

विज्ञापन


दोषियों को पकड़ने के बजाय पुलिस उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। सीबीआई जांच के बाद आईजी समेत आठ पुलिस वाले जेल में बंद हैं। धूमल ने कहा कि आज आम आदमी कांग्रेस सरकार से दुखी है। 
विज्ञापन


हर कोई चाह रहा है कि 9 नवंबर जल्द आए ताकि भाजपा की सरकार बन सके। धूमल ने कहा कि बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं और 4-9-14 के नाम पर कर्मचारियों को ठगा गया। रूसा लगाकर कॉलेज विद्यार्थियों से गलत किया। भाजपा सरकार बनते ही रूसा सिस्टम को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि आज महात्मा गांधी के नाम को भी बदनाम कर दिया गया। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अटल स्कूल वर्दी के तहत हर साल दो वर्दियां और सौ-सौ रुपये सिलाई का देना शुरू किया था। लेकिन कांग्रेस ने इस योजना का नाम बदलकर महात्मा गांधी योजना रख दिया। 

लेकिन महात्मा गांधी योजना नाम रखने के बाद भी बच्चों को वर्दियां नहीं मिल पा रही हैं। सिलाई के नाम पर कहा गया कि पैसा ही नहीं है। धूमल ने कहा कि सड़कों की हालत दयनीय है। पता ही नहीं चलता कि सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे पर सड़क। आज हर वर्ग कांग्रेस से दुखी है। 

यहां तक कि रामपुर में ही मुख्यमंत्री का विरोध हो रहा है। धूमल ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये का लाभ दिया है। लेकिन प्रदेश सरकार आम आदमी पर कर्जे का बोझ डाल रही है। धूमल ने इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग को जिताने का आह्वान किया।

मोदी सरकार ने बढ़ाया फौजियों का मनोबल : जनरल कंवर

prem kumar dhumal statement over gudiya case and hoshiyar singh

भाजपा नेता लेफ्टिनेंट जनरल एचएस कंवर (रिटायर्ड) ने कहा कि मोदी सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों की हितैषी है। मोदी सरकार ने चालीस वर्षों से लंबित वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा किया। कांग्रेस की केंद्र में रही सरकार इस मामले पर टालमटोल करती रही। 

पार्टी के मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में दावा किया कि मोदी राज में प्रदेश के 1.35 लाख पूर्व सैनिकों और लगभग 35 हजार सेवारत सैनिकों का मनोबल बढ़ा है। जनरल कंवर ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को ऐतिहासिक बताया।

भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्य जनरल कंवर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में फौजियों को मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने ओआरओपी के अलावा सैन्य बलों के कल्याण की ओर प्रमुखता से कार्य किया।

सेना में गोला बारूद की कमी के सवाल पर कहा कि मोदी सरकार ने नियमों में काफी हद तक बदलाव किया है। अब गोला-बारूद खरीद पर नौकरशाही हावी नहीं है। सीमा पार से गोलीबारी के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार ने सैन्य बलों के अधिकारों को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर आतंकवाद के मुद्दे पर भी केंद्र की नीति बेहद संतुलित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed