{"_id":"848d606a161fd24a4469f568fad8dd88","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-on-nota-in-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के बाद अब धूमल ने भी दिया नोटा पर बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के बाद अब धूमल ने भी दिया नोटा पर बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 01 Jan 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि लोकतंत्र में नोटा का कोई महत्व नहीं। सर्किट हाउस हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान धूमल ने कहा कि नोटा किसी समस्या का समाधान नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह से सहमति जताते हुए कहा कि जो लोग मतदान नहीं करते, उन्हें सुविधाएं भी नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश में पंचायतीराज और निकाय चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से निर्भीक और निष्पक्ष शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को धूमल ने फ्लॉप करार दिया। सरकार ने तीन सालों में नब्बे फीसदी वायदे पूरे होने के दावे किए और जो शेष बचे हैं, उन्हें चौथे साल में पूरे करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
धूमल ने प्रदेश सरकार के चौथे साल पर चुटकी लेते हुए कहा कि चौथा हर किसी के लिए बुरा और नाजुक होता है। उन्होंने सरकार को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार अब जितना भी समय मिले, जनसेवा के ध्येय को सामने रखते हुए अच्छा कार्य करे।
विज्ञापन
उनके साथ जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला महामंत्री विजय पाल सोहारू, मीडिया सह प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, सह प्रभारी डा. आदित्य पुरी, मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान भी मौजूद रहे।