{"_id":"59abe2ec4f1c1bf6278b4fbb","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-on-congress-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल बोले- हिमाचल में रक्षक बन रहे भक्षक, सत्ता से बाहर होगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल बोले- हिमाचल में रक्षक बन रहे भक्षक, सत्ता से बाहर होगी कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर में महिला सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट और महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को महिलाएं चंडी रूप धारण कर सत्ता से बाहर करने वाली हैं। प्रदेश में एक के बाद एक हो रही हत्या के मामलों को सरकार आत्महत्या में बदल रही है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामलों को भी सरकार दबाने की कोशिश कर रही है। धूमल ने कहा कि सरकार के इस महिला विरोधी और भ्रष्ट तंत्र को उखाड़ फेंकने के लिए महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हमीरपुर दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अब अपने अंतिम दिनों में शिलान्यास और घोषणाएं करने में जुटी है, लेकिन इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि मुख्यमंत्री के जिला में हुए गुड़िया प्रकरण के दोषियों को पकड़ने के बजाय सरकार और पुलिस उन्हें संरक्षण देने में लगे रहे। इसका नतीजा जेल में एक तथाकथित आरोपी की हत्या और इसके बाद पुलिस अफसरों की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
इससे साबित होता है की देवभूमि हिमाचल में अब रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं। धूमल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने ही महिला सशक्तिकरण के लिए सही मायनों में काम किया है। इसके चलते आज महिलाओं को प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय निकाय चुनावों में पचास प्रतिशत आरक्षण मिला है।