सीमेंट के रेट बढ़ाने पर बोले धूमल, दाल में कुछ काला तो नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सीमेंट के बढ़ रहे दामों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिमाचल के संसाधनों का प्रयोग कर प्रदेश में ही कंपनियां सीमेंट महंगा बेच रही हैं, जबकि पड़ोसी राज्यों में सीमेंट की दरें कम हैं।
उन्होंने कहा कि कहीं प्रदेश सरकार और सीमेंट कंपनियों के बीच दाम बढ़ाने को लेकर दाल में कुछ काला तो नहीं है। उन्होंने कहा कि सीमेंट के दाम बढ़ने से निर्माण कार्य महंगे हो रहे हैं, जिससे लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने सीमेंट के दाम बिना देरी कम करने की मांग उठाई। धूमल ने रविवार को ऊना के विश्राम गृह में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश का कोई भी विभाग भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। मुख्यमंत्री व मंत्रियों की आंख के नीचे खुली लूट मच हुई है।
धूमल ने कहा, हर विभाग में हो रहा घपला
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार जानबुझ कर जहां एक ओर हिमाचल के संसाधनों को बेचने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार की नए तकनीकें तक अपनाई जा रही हैं। धूमल ने कहा कि उद्योग हो या आबकारी कराधान इनमें भ्रष्टाचार के अनेक मामले दिखाई दे रहे हैं।
वहीं लोक निर्माण, आईपीएच, खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य व परिवहन विभाग में भी काफी घोटाले हो रहे हैं। धूमल ने कहा कि सभी के तथ्य जुटाए जा रहे हैं। चाहे खरीदो फरोख्त हो या नौकरियां देने का मामला। भाजपा हर मामले में पैनी नजर रख रही है।
भ्रष्टाचार को बेनकाब करने के लिए भाजपा हर प्रयास करेगी और तथ्यों सहित मामलों को जनता के सामने लाया जाएगा। इस अवसर पर युवा नेता सुमित शर्मा, मदन पुरी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राज कुमार पठानिया, तरसेम शर्मा, अशोक कपिला, ओंकार नाथ नगड़ोली, साहिल सेखडी, गगन ओहरी सहित अन्य उपस्थित रहे।