फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal statement on AN Sharma case.

मुझ पर राजनीतिक दबाव में बनाया गया मामला : धूमल

Sat, 07 May 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 07 May 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal statement on AN Sharma case.
धूमल ने कहा है कि उन पर राजनीतिक दबाव के चलते मामले बनाए गए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने एएन शर्मा की पुनर्नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन पर राजनीतिक दबाव के चलते मामले बनाए गए थे। इन मामलों में बेशक क्लीन चिट मिली है।

विज्ञापन


लेकिन अभी कानूनविदों से सलाह ली जा रही है, जिससे ऐसे लोग जो राजनीतिक दबाव में आकर या बुरी नीयत से मुकद्दमें बनाते हैं, ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


बंगलूरू स्थित स्वामी विवेकानंद केंद्र से उपचार करवाकर लौटे पूर्व सीएम ने का कहा कि इस केंद्र में उनका अलग अनुभव रहा। केंद्रीय योजनाओं का पैसा रोकने के आरोप पर धूमल ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल को करोड़ों दे रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार इस पैसे को खर्च ही नहीं कर पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने करों में प्रदेशों का हिस्सा 42 फीसदी कर दिया। 14वें वित्तायोग में प्रदेश को 40625 करोड़ मिलने का प्रावधान केंद्र की मोदी सरकार ने किया। पांच साल में कुल मिलाकर 75 हजार करोड़ प्रदेश सरकार को मिलेंगे। धूमल ने कहा कि केंद्रीय यातायात एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश में कई राष्ट्रीय उच्च मार्ग देने की घोषणा की है। इन पर करीब 25 हजार करोड़ खर्च होंगे।

धूमल का मोहाली एयरपोर्ट पर स्वागत

Prem Kumar Dhumal statement on AN Sharma case.
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का बंगलूरू से लौटने पर मोहाली एयरपोर्ट पर भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का बंगलूरू से लौटने पर मोहाली एयरपोर्ट पर भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। धूमल 15 दिन के लिए कर्नाटक में योग और मेडिटेशन के लिए गए थे। इस दौरान धूमल चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में भागवत कथा में हिस्सा लेने भी पहुंचे।

शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, कसौली के विधायक राजीव सहजल, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उसके बाद धूमल हिमाचल भवन जाने के बाद एक काफिले के साथ अपने गृह समीरपुर रवाना हुए।

इस दौरान विशेष तौर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र ठाकुर, दून के वरिष्ठ भाजपा नेता हंसराज चंदेल, बीडीसी चेयरमैन गुरबक्श चौधरी, चंद्रशेखर अवस्थी, दून भाजपा अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, दून भाजपा प्रवक्ता तरसेम चौधरी, सोलन व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक कृष्ण कौशल, जिला उपाध्यक्ष टेक चंद चंदेल, नसीब चौधरी, राममूर्ति, सुरेंद्र सुंडलस और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed